जेईई, नीट परीक्षाओं की तारीखों का ऐलान

एजुकेशनजेईई, नीट परीक्षाओं की तारीखों का ऐलान

Date:


जेईई, नीट परीक्षाओं की तारीखों का ऐलान

नई दिल्लीः देश के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग और मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के इच्छुक छात्रों को राहत देते हुए केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने 05 मई को IIT-JEE MAINऔर NEET परीक्षाओं की नई तारीख घोषित कर दी है। ये परीक्षाएं कोविड-19 महामारी को फैलने से रोकने के लिए लागू राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन की वजह से स्थगित कर दी गई थी।

केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री रमेश पोखरियाल ने कहा है कि IIT-JEE (MAIN) परीक्षा 18, 20, 21, 22, और 23 जुलाई को आयोजित की जाएगी। अगस्त में आयोजित होने वाली IIT-JEE एडवांस परीक्षा की तिथि बाद में घोषित की जाएगी। NEET परीक्षा 26 जुलाई को होगी।

वहीं, केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल ने बोर्ज परीक्षाओं को लेकर कहा है कि जल्द ही केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए निर्णय लिया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि संयुक्त प्रवेश परीक्षा- मुख्य (जेईई-मेंस) का आयोजन देशभर के इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए होता है जबकि राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) के जरिये देशभर के चिकित्सा महाविद्यालयों में प्रवेश लिया जाता है। देश भर में 15 लाख से अधिक छात्रों ने नीट परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...