Site icon Buziness Bytes Hindi

जब तक न खुल जाए आखिरी EVM तब तक आंख,नाक सब खुले रखें


जब तक न खुल जाए आखिरी EVM तब तक आंख,नाक सब खुले रखें

देहरादून। उत्तराखंड में भाजपा (BJP) एक बार फिर से दूसरी पारी खेलने के बारे में पूरी तरह से अश्वस्त है। इसी को लेकर भाजपा ने काफी मारक रणनीति तैयार की है। जिसमें कांग्रेस को चारों ओर से घेरने का प्रयास किया जा रहा है। मतगणना के लिए भी भाजपा पूरी तरह से गंभीर है। भाजपा मतगणना के दौरान किसी प्रकार का कोई खतरा नहीं मोल लेना चाहती है। इसलिए ही पार्टी के पदाधिकारियों ने मतगणना के दौरान जो कार्यकर्ता मौके पर रहेंगे उनको पूरी तरह से सतर्क रहने को कहा है। मतगणना के लिए भी भाजपा ने पूरी ताकत के साथ रणनीति बनाई है। प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी ने मतगणना के दौरान वहां पर उपस्थित रहने वाले कार्यकर्ताओं से कहा है कि वे आखिरी ईवीएम खुलने तक अपने आंख,नाक और दिमाग को पूरी तरह से खुला रखें।

Read also- UP Election 2022: चुनाव परिणामों के इंतजार में योगी बनाम अखिलेश

उन्होंने कहा कि मतदान में पोलिंग एजेंट की जितनी जागरूकता जरूरी है। उतनी ही मतगणना के समय मतगणना अभिकर्ता की जिम्मेदारी होती है कि वे पूरी जागरूकता के साथ मतगणना पर निगरानी रखें। प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी ने मतगणना के लिए भाजपा कार्यकर्ता को सतर्क रहने के लिए कहा। उन्होंने विश्वास जताया कि वो इस चुनाव में पूर्ण बहुमत से जीत हासिल कर रहे हैं। भाजपा दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाएंगी। उन्होंने कहा कि कहीं ऐसा न हो कि जीत की खुशी में ईवीएम (EVM) से ही ध्यान हट जाए। प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि मतगणना एक-एक मिनट जरूरी है। कार्यकर्ता यह ध्यान रखे कि एक लापरवाही का लाभ विरोधी उठा सकते हैं। मतगणना में यही दृष्टि बनाए रखनी होगी। महामंत्री संगठन अजय कुमार के अनुसार संगठन व जनता के बूते एक बार फिर से भाजपा की सरकार बन रही है।

Exit mobile version