चेन्नई पहुंचा सुपरकिंग

स्पोर्ट्सचेन्नई पहुंचा सुपरकिंग

Date:


चेन्नई पहुंचा सुपरकिंग

स्पोर्ट्स डेस्क। टीम इंडिया के विकेटकीपर और आईपीएल टीम चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान एमएस धोनी रांची से चेन्नई पहुंच चुके हैं. शुक्रवार को धोनी रांची एयरपोर्ट पर पहुंचे, जहां वो पीली टीशर्ट पहने दिखे. साथ ही उन्होंने मास्क लगाया हुआ था. रांची एयरपोर्ट पर धोनी के लिए विशेष विमान था, जिसमें चेन्नई के दूसरे क्रिकेटर सुरेश रैना, पीयूष चावला और दीपक चाहर भी मौजूद थे. आईपीएल के लिए चेन्नई में सुपरकिंग्स का विशेष कैंप लगने वाला है, जिसकी शुरुआत 15 अगस्त से होगी.

सुरेश रैना ने शेयर की तस्वीर
बता दें चेन्नई सुपरकिंग्स के अहम बल्लेबाज सुरेश रैना ने भी धोनी से मिलने के बाद उनके साथ एक ग्रुप फोटो क्लिक कराई. जिसमें दीपक चाहर और पीयूष चावला भी थे. जिन्हें इस सीजन में चेन्नई ने बड़ी कीमत देकर खरीदा है.

चेन्नई पहुंचा सुपरकिंग

विशेष विमान से चेन्नई पहुंचे
बता दें गुरुवार को धोनी की कोरोना रिपोर्ट आई थी, जिसमें वो नेगेटिव पाए गए थे. चेन्नई रवाना होने से पहले धोनी ही नहीं सभी खिलाड़ियों का कोरोना टेस्ट कराना अनिवार्य था. अब धोनी चेन्नई में रहेंगे और वहां भी दुबई रवाना होने से पहले उनका कोरोना टेस्ट किया जाएगा. आईपीएल में खिलाड़ियों की सुरक्षा के लिए बीसीसीआई ने सख्त नियम बनाए हैं. नियमों के मुताबिक हर खिलाड़ी को यूएई रवाना होने से पहले दो कोरोना टेस्ट कराने हैं. दोनों टेस्ट नेगेटिव आने के बाद ही खिलाड़ियों को आईपीएल 2020 में खेलने की इजाजत होगी.

धोनी दिखाई दे रहे हैं फिट
बता दें लॉकडाउन के दौरान एमएस धोनी की एक तस्वीर वायरल हुई थी, जिसमें वो काफी बूढ़े दिख रहे थे. लेकिन शुक्रवार को धोनी तस्वीर में बेहद ही फिट दिखाई दे रहे थे. बता दें धोनी साल 2019 वर्ल्ड कप के बाद से ही प्रोफेशनल क्रिकेट नहीं खेले हैं और फैंस को उनका इंतजार है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...