चीन से दोनों फ्रंट पर युद्ध के लिए तैयार भारत : वायुसेना प्रमुख

फीचर्डचीन से दोनों फ्रंट पर युद्ध के लिए तैयार भारत : वायुसेना...

Date:


चीन से दोनों फ्रंट पर युद्ध के लिए तैयार भारत : वायुसेना प्रमुख

नई दिल्ली: चीन और भारत के बीच लद्दाख सीमा पर चल रहे तनाव के बीच वायुसेना प्रमुख आरकेएस भदौरिया ने कहा है कि भारत उत्तर भारत में दोनों फ्रंट पर युद्ध के लिए तैयार है। उन्हीने कहा कि चीन और पाकिस्तान की ओर से जो तनाव की स्थिति बन रही है, उसपर भारत हर तरीके से मुस्तैद है।

राफेल से बढ़ी वायुसेना की ताकत
वायुसेना चीफ ने आगे कहा कि राफेल के आने से वायुसेना की ताकत बढ़ी है और ये हमें आगे तक मजबूत करेगा। इससे हम जल्दी और ठोस कार्रवाई कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि अगले पांच साल में तेजस, कॉम्बैट हेलिकॉप्टर, ट्रेनर एयरक्राफ्ट समेत कई अन्य ताकतवर हथियार वायुसेना की ताकत बनेंगे।

चीन की हरकत का लग चूका था पता
आरकेएस भदौरिया ने कहा कि वायुसेना भारत और चीन के साथ दोनों फ्रंट पर एक साथ जंग के लिए पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने कहा कि चीन की हरकत के बारे में मई में ही पता लग गया था, तभी से ही भारतीय सेना और वायुसेना की ओर से एक्शन लिया गया।

ईस्टर्न फ्रंट पर वायुसेना मुस्तैद
भदौरिया ने कहा कि ईस्टर्न फ्रंट पर वायुसेना मुस्तैद है और ऐसा कोई सवाल ही नहीं होता कि चीन हमसे किसी भी तरह से बेहतर स्थिति में हो। उन्होंने कहा कि वक्त के साथ वायुसेना ने बहुत तेजी से बदलाव किए हैं और अब काफी हदतक कमियों को दूर कर लिया गया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Airtel के सभी पोस्टपेड प्लान्स में अब फ्री इंटरनेशनल रोमिंग का फायदा

मेरठ : भारत की प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में...

Nobel Peace Prize से पहले Trump ने फिर गिनाईं उपलब्धियां, बोले- मैंने 8 युद्ध सुलझाए

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2026 के नोबेल शांति...