चिन पर हो रहे पिम्पल तो ऐसे पाएं निजात.

लाइफस्टाइलचिन पर हो रहे पिम्पल तो ऐसे पाएं निजात.

Date:


चिन पर हो रहे पिम्पल तो ऐसे पाएं निजात.

न्यूज़ डेस्क : चेहरे पर लाली या रोजेसी (Rosacea) की वजह से ठुड्डी पर पिम्पल हो जाते हैं. ये थोड़े अजीब लगते हैं और कई बार आपको दर्द भी देते हैं. ऐसे में पको क्या करना चाहिए इसके बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं. इसके बारे में एक्सपर्ट कहते हैं, एक्ने आप के चेहरे पर कहीं भी हो सकता है और अक्सर ठीक होने के बाद भी त्वचा पर काले धब्बे छोड़ जाता है. माथे पर होनेवाले पिम्पल फंगस इन्फेक्शन, बैक्टीरिया या डैन्ड्रफ की वजह से होते हैं. 
 
ठुड्डी या चिन पर पिम्पल होने की समस्या कई महिलाओं को अक्सर झेलनी पड़ती है. ऐसे में डॉ कहते हैं ठुड्डी पर एक्ने कई कारणों से हो सकता है जैसे हार्मोनल इम्बैलेंस और पीसीओडी  या रोजेसी इसीलिए इन सब को कंट्रोल करना भी काफी ज़रूरी है. डर्मटालजिस्ट से बात करके आपकी समस्या का सही कारण का पता लगाया जा सकेगा. 

इसके अलावा आप कुछ घरेलु तरीके भी अपना सकते हैं. रोजेसी या लाल निशान उभरने की समस्या से बचने के लिए आपको चाय और कॉफी जैसे गर्म पेय पदार्थों की मात्रा कम करनी होगी. साथ ही डायट में थोड़े बदलाव और अधिक तरल पदार्थ लेने से ठुड्डी पर होने वाली इस समस्या से राहत मिलेगी.

सप्ताह में एक बार मुल्तानी मिट्टी का लेप लगाएं. इससे आपके ऑयल ग्लैंड्स की सक्रियता कम हो सकेगी. साथ ही ब्लड प्युरिफिकेशन के लिए भी कुछ आसान और सुरक्षित तरीके अपनाने से इस समस्या से बचाव किया जा सकेगा.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related