Site icon Buziness Bytes Hindi

चार मई से होंगी सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं, डेट शीट जारी


चार मई से होंगी सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं, डेट शीट जारी

नयी दिल्ली: केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने चार मई से शुरू होने वाली केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की बोर्ड परीक्षाओं की आज यहां डेट शीट जारी की।

प्रेक्टिकल परीक्षाएं मार्च में
कोरोना महामारी की वजह से सरकार को लगभग 10 महीने स्कूल बंद रखने पड़े जिसके कारण शिक्षा मंत्रालय ने इस वर्ष बोर्ड परीक्षाएं चार मई से 11 जून के बीच आयोजित करने का निर्णय लिया। प्रेक्टिकल परीक्षाएं हालांकि मार्च में ही करवाई जाएंगी। इसके अलावा सभी छात्रों के उच्च शिक्षा में प्रवेश को ध्यान में रखते हुए यह भी निर्णय लिया गया कि बोर्ड परीक्षाओं के नतीजों की घोषणा 15 जुलाई से पहले की जाएगी।

विस्तृत डेट शीट सीबीएसई की वेबसाइट पर
दसवीं की परीक्षाएं चार मई से शुरू होकर सात जून को ख़त्म होंगी, वहीं बारहवीं की परीक्षाएं चार मई से शुरू होकर 11 जून को ख़त्म होंगी। दसवीं की पहली परीक्षा चार मई को ओडिया, कन्नड और लेपचा भाषाओं की होगी और बारहवीं की इंग्लिश इलेक्टिव और इंग्लिश कोर की परीक्षाएं इसी दिन होंगी। विस्तृत डेट शीट सीबीएसई की वेबसाइट पर उपलब्ध होगी और छात्रों को स्कूलों की तरफ से भी उपलब्ध करवाई जाएगी।

टोल फ्री नंबर 844-844-0632
उन्होंने कहा कि अभिभावकों, छात्र-छात्राओं एवं सभी हितधारकों से आग्रह किया कि वे यह सुनिश्चित करने के लिए कि परीक्षाओं के लिए छात्रों के पास एक सुरक्षित, तनाव मुक्त और सुविधाजनक वातावरण तैयार हो सके एक साथ मिल कर काम करें। यदि कोई भी छात्र तनाव महसूस करता है तो वह ‘मनोदर्पण’ पोर्टल के साथ-साथ टोल फ्री नंबर 844-844-0632 का उपयोग कर सकता है।

ऐसे करें डाउनलोड
छात्रों को सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in या www.cbse.gov.in पर जाना होगा।
यहां आपको सीबीएसई 10वीं डेट शीट 2021 या सीबीएसई 12वीं डेट शीट 2021 के लिंक पर क्लिक करना होगा।
स्क्रीन पर दिखाई देने वाली सीबीएसई कक्षा 10, 12 दिनांक शीट 2021 की जांच करें।
सीबीएसई 10वीं 12वीं डेट शीट 2021 डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट लें।

बोर्ड ने पहले से ही अकाउंटेंसी, भौतिकी, गणित, जीवविज्ञान और मनोविज्ञान सहित सभी विषयों के लिए पिछले साल के प्रश्न पत्र और उनकी अंकन योजनाएं जारी की हैं। COVID लॉकडाउन अवधि के दौरान छात्रों को हुई कठिनाइयों के कारण, बोर्ड ने पाठ्यक्रम को काफी कम कर दिया है। छात्रों को उसी के अनुसार तैयारी करनी चाहिए।

Exit mobile version