Site icon Buziness Bytes Hindi

चाची बन गयीं पी सी


चाची बन गयीं पी सी

नई दिल्‍ली: बॉलीवुड की दुनिया से हॉलीवुड तक अपनी जबरदस्त पहचान बनाने वाली प्रियंका चोपड़ा (Pee Cee) के घर में एक नन्हे मेहमान ने कदम रखा है. दरअसल, प्रियंका चोपड़ा चाची बन गई हैं. उनकी जेठानी और ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ एक्ट्रेस सोफी टर्नर ने एक बेटी को जन्म दिया है. जोनास परिवार में बेटी के जन्म से खुशी का माहौल है. इतना ही नहीं, जो जोनास और सोफी टर्नर ने अपनी बेटी का प्यारा सा नाम भी रख लिया है. टीएमजी डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक सोफी टर्नर ने 22 जुलाई को लॉस एंजिलिस के हॉस्पिटल में बेटी को जन्म दिया था.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सोफी टर्नर और जो जोनास ने अपनी बेटी का नाम विला रखा है. हालांकि, जोनास फैमिली में से अभी तक किसी ने सोशल मीडिया पोस्ट शेयर कर नन्हे मेहमान के आने की खबर नहीं दी है. एंटरटेनमेंट टुनाइट की रिपोर्ट के मुताबिक जो और सोफी इस खास समय का आनंद ले रहे हैं और केवल परिवार व खास दोस्तों के साथ ही बेटी के जन्म की खबर साझा की गई है. महामारी के दौरान जो और सोफी इस बात को लेकर काफी सतर्क हैं को उनके और उनकी छोटी बेटी के आसपास कौन-कौन मौजूद है.

Exit mobile version