Site icon Buziness Bytes Hindi

गोल्फर टाइगर वुड्स की पलटी कार, सर्जरी के बाद आया होश


गोल्फर टाइगर वुड्स की पलटी कार, सर्जरी के बाद आया होश

नई दिल्ली: 45 वर्षीय टाइगर वुड्स को अपने एक्सीडेंट के बाद लंबी सर्जरी करानी पड़ी है जिसके बाद उनको होश आ चुका है और वे बातचीत कर रहे हैं। उनकी हालत स्थिर है। वुड्स के दाहिने निचले पैर और टखने की लंबी सर्जरी हुई है। फिलहाल वे हॉस्पिटल में बिस्तर पर आराम कर रहे हैं। दिग्गज गोल्फर को मंगलवार को सिंगल-कार एक्सीडेंट से गुजरना पड़ा था जिसने दुनिया को हिला दिया था।

23 फरवरी को, कैलिफोर्निया में सड़क दुर्घटना में “मल्टीपल लेग इंजरी” से पीड़ित होने के बाद 15 बार के प्रमुख चैंपियन को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लॉस एंजिल्स काउंटी शेरिफ विभाग के अनुसार, दुर्घटना 7.12 बजे रोलिंग हिल्स एस्टेट्स और रैंचो पालोस वेरिड्स की सीमा के पास हुई।

टाइगर वुड्स का हुआ कार एक्सीडेंट, डोनाल्ड ट्रंप, माइक टाइसन समेत बड़ी हस्तियों ने दी ये प्रतिक्रिया

सर्जरी के पूरा होने पर, वुड्स के परिवार ने ट्विटर पर गोल्फर की रिकवरी के बारे में जानकारी दी है। ट्वीट में लिखा गया-

“हम इस कठिन समय के दौरान भारी समर्थन और संदेशों के लिए सभी को धन्यवाद देते हैं। जैसा कि पहले कहा गया था, टाइगर आज सुबह कैलिफोर्निया में एक सिंगल-कार दुर्घटना के शिकार हो गए। अस्पताल में लाए जाने के बाद उनके निचले दाहिने पैर और टखने पर एक लंबी सर्जरी हुई है।

“वह इस समय होश में हैं और बातचीत कर पा रहे हैं, और वे अपने अस्पताल के कमरे में ठीक हो रहे हैं।”

Exit mobile version