गूगल की नज़रें अब पोलिसीबाज़ार पर, खरीद सकती है 10% हिस्सेदारी

बिज़नेसगूगल की नज़रें अब पोलिसीबाज़ार पर, खरीद सकती है 10% हिस्सेदारी

Date:


गूगल की नज़रें अब पोलिसीबाज़ार पर, खरीद सकती है 10% हिस्सेदारी

मुंबई: जियो में 4.5 अरब डॉलर का निवेश करने के बाद अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी गूगल एक और भारतीय कंपनी में निवेश की तैयारी में है। सूत्रों की मानें तो गूगल सॉफ्टबैंक के समर्थन वाले ऑनलाइन इंश्योरेंस प्लेटफॉर्म पॉलिसीबाजार में माइनॉरिटी स्टेक ले सकती है। गूगल ने अगले 5 से 7 साल में भारत में 10 अरब डॉलर निवेश करने का लक्ष्य रखा है। वह पॉलिसीबाजार में 10 फीसदी हिस्सेदारी लेने की इच्छुक है और इसके लिए करीब 15 करोड़ डॉलर निवेश कर सकती है। सॉफ्टबैंक की पॉलिसीबाजार में 15 फीसदी हिस्सेदारी है और वह अपना हिस्सा कुछ कम कर सकती है।

एक सूत्र ने कहा, ‘गूगल इस सौदे की तैयारी में है क्योंकि वह भारत के डिजिटल मार्केट में अपनी उपस्थिति बढ़ाना चाहती है। इसके लिए वैल्यूएशन और स्टेक पिछले निवेश राउंड पर निर्भर करेगा।’ इस बारे में गूगल और सॉफ्टबैंक ने कोई जवाब नहीं दिया। गूगल के करीबी एक सूत्र ने इस बात से इनकार किया कि ऐसी किसी डील पर काम चल रहा है। पॉलिसीबाजार ने इस पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related