गांगुली की सफल एंजियोप्लास्टी

स्पोर्ट्सगांगुली की सफल एंजियोप्लास्टी

Date:


गांगुली की सफल एंजियोप्लास्टी

बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली की गुरुवार को कोलकाता के निजी हॉस्पिटल में सफल एंजियोप्लास्टी हुई। 48 वर्षीय पूर्व भारतीय कप्तान की धमनियों के अवरोध को हटाने के लिए दो स्टेंट डाले गए। सौरव गांगुली की स्थिति का आकलन करने के बाद हमने एंजियोप्लास्टी करने का फैसला किया गया।

मशूहर हृदयरोग विशेषज्ञ देवी शेट्टी ने गांगुली के तमाम परीक्षणों की जांच करने और अस्पताल के चिकित्सकों के साथ परामर्श करने के बाद एंजियोप्लास्टी करने का फैसला किया।

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान 48 वर्षीय गांगुली को बुधवार को सीने में बेचैनी की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद उनके कई परीक्षण किए गए।

गांगुली ने तीन सप्ताह पहले अपने आवास पर जिम के दौरान सीने में दर्द की शिकायत की थी, जिसके बाद जांच से पता चला कि उनकी धमनियों में तीन अवरोध हैं जिनके लिए स्टेंट लगाए गए। डॉक्टर ने कहा, ‘‘गांगुली को कल रात अच्छी नींद आई। उन्होंने सुबह हल्का नाश्ता किया।’’

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

परविंदर झोटा हत्याकांड: मुख्य आरोपी अश्वनी कुमार राजस्थान से गिरफ्तार

पंजाब के मानसा में नशा विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह...

Nobel Peace Prize से पहले Trump ने फिर गिनाईं उपलब्धियां, बोले- मैंने 8 युद्ध सुलझाए

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2026 के नोबेल शांति...

Trump-Putin Diesel Deal: रूस से डीजल खरीदेगा अमेरिका, फैसले पर भड़के जेलेंस्की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर...