Site icon Buziness Bytes Hindi

कोविड -19 में गरीबों की सहायता के लिये उतरे फिल्म स्टार


कोविड -19 में गरीबों की सहायता के लिये उतरे फिल्म स्टार

 मेरठ। वैश्विक महामारी के चलते  प्रदेश में चल रहे लॉक डाउन में सबसे ज्यादा राजमर्रा के खाने कमाने पर पड रहा है। लॉक डाउन के चलते उनकी अर्थिक स्थिति पूरी तरह पटरी पर आ गयी है। ऐसे में उनकी मदद के लिये फिल्म स्टार समेत समाज के लोग आगे आ रहे है। जिनसे जो बन पा रहा है। अपने- अपने स्तर से ऐसे गरीबों की सहायता कर रहे है। फिल्म इंडस्ट्री में  अपने पैर जमा चुके बॉलीवुड स्टार जाग्रति विहार निवासी प्रत्युश उदय लॉक डाउन में गरीबों की सहायता के लिये आगे आये है। अपने परिवार व दोस्तों की मदद से वह ऐसे परिवारों की सहायता करने में जुटे हुए है। जिनकी लॉक डाउन में काम धंधा बंद होने के  कारण परिवारिक अर्थिक स्थिति खराब हो गयी है।

प्रत्युश उदय अपने भाई मिलिंद गौतम, मॉमा संजय वर्मा, दीपक वर्मा, नितांशु वर्मा के साथ गरीबों को सामान बॅाटने के लिये विवि मार्ग स्थित सडक के किनारे लोहे को गलाकर सामान बेचने वाले परिवारों के बीच पहुुंचे तो । मानो परिवार के सामाने कोई भगवान बन कर आ गया। इस दौरान वहां मौजूद एक-एक परिवार को एक किलो चीनी,एक , एक किलो चना, २.५ किलो आटा, आधा लीटर सरसो को तेल, एक डेटोल  की साबुन व कपडों को इन प्लास्टिक् की झोपडी में रहने वालों को वितरित किया । आर्थिक सहायता मिलने पर वहां मौजूद कई लोगों की आंखे नम हो गयी। फि ल्म स्टार प्रत्युश उदय ने झोपडियों मे रहने वालों को भरोसा दिलाया कि आगे भी मदद करते रहेंगे। लेकिन सोशल डिस्टेंस के साथ। इस मौके पर प्रत्युश उदय ने बताया वहां मुबंई में इस तरह की सेवा करते आ रहे है। कोरोना महामारी के चलते जब वह उस रास्ते से गुजरे तो उनसे उनके दर्द को देखा नहीं गाया। जिस पर उन्होनेें अपने परिवार व दोस्तों के साथ मिलकर गरीबों की सहायता की। जिसमें उन्हे एक अलग अनूभूति मिल रही है। उन्होने शहर वासियों से अपील की है। ऐसे लोगों की सहायता करने में संकोच न करे । जो लॉॅकडादन में दाने- दाने के लिये लाचार हो रहे है।

Exit mobile version