Site icon Buziness Bytes Hindi

कोरोना ने अर्थव्यवस्था के समक्ष सदी में एक बार आने वाला संकट खड़ा किया: कुमार मंगलम बिड़ला


कोरोना ने अर्थव्यवस्था के समक्ष सदी में एक बार आने वाला संकट खड़ा किया: कुमार मंगलम बिड़ला

नयी दिल्ली: हिंडाल्को इंडस्ट्रीज के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला ने कहा है कि कोविड-19 और उसके साथ लगाए लॉकडाउन ने समाज और अर्थव्यवस्था के समक्ष सदी में एक बार आने वाला संकट खड़ा किया है और इसकी वजह से 2020-21 में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का आकार कम होगा। शेयरधारकों को लिखे पत्र में बिड़ला ने कहा कि भारत में कोविड-19 ऐसे समय आया है जबकि वैश्विक अनिश्चितता तथा घरेलू वित्तीय प्रणाली पर दबाव की वजह से आर्थिक परिस्थितियां पहले से सुस्त थीं।

बिड़ला ने कहा, ‘एक अनुमान के अनुसार देश का 80 प्रतिशत सकल घरेलू उत्पाद उन जिलों से आता है जिन्हें लॉकडाउन के दौरान रेड और ऑरेंज क्षेत्रों के रूप में वगीकृत किया गया। इन क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियां बुरी तरह प्रभावित रहीं। ऐसे में चालू वित्त वर्ष में जीडीपी में गिरावट आएगी और ऐसा चार दशकों में पहली बार होगा।’ उन्होंने कहा कि इस समय अनिश्चिता की जो ‘धुंध’ है उसमें कोई अनुमान लगाना कठिन है।

Exit mobile version