Site icon Buziness Bytes Hindi

कोराना काल में चल रही पूर्व बाहुबली विधायक की बर्थ-डे पार्टी में पुलिस की रेड


कोराना काल में चल रही पूर्व बाहुबली विधायक की बर्थ-डे पार्टी में पुलिस की रेड

गुड्डू पंडित के खिलाफ महामारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज : एसएसपी

बुलंदशहर। डिबाई विधानसभा क्षेत्र के सपा के बाहुबली पूर्व विधायक श्री भगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित ने महामारी काल में बर्थ-डे पार्टी कर सोशल डिस्टेंस की धज्जियां उड़ा डाली। जैसे ही पार्टी की खबर पुलिस तक पहुंची। पुलिस अफसर मौके पर पहुंचे और पार्टी को बंद कराया पूर्व विधायक के मेहमान और समर्थकों को लौटा दिया। पुलिस ने गुड्डू पंडित के खिलाफ महामारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक डिबाई विधानसभा क्षेत्र के सपा के पूर्व बाहुबली विधायक श्री भगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित शुक्रवार को अपने घर पर जन्म दिन पार्टी का आयोजन किया था। पूर्व विधायज गुड्डू पंडित अपने अपने समर्थकों के साथ जन्मदिन पार्टी में सेलिब्रेट कर रहे थे कि अचानक बुलंदशहर के एसपी सिटी अतुल श्रीवास्तव ने पुलिस के साथ दबिश दी और जन्मदिन सेलिब्रेशन को रुकवा दिया। बता दें कि देर रात को भी गुड्डू पंडित ने हाईवे पर अपने समर्थकों के साथ फरसे से केक काट अपना जन्मदिन मनाया था और दिन में भी बर्थडे सेलिब्रेशन जारी था। एसएसपी संतोष कुमार ने कहा कि गुड्डू पंडित जानबूझकर कोविड-19 के नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। घर पर भीड़ एकत्र कर जन्मदिन सेलिब्रेट करने पर उनके खिलाफ महामारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कराया गया है। फिलहाल भीड़ को उनके घर से हटा दिया गया है।  पूर्व में भी गुड्डू पंडित के खिलाफ 4 मामले सोशल डिस्टेंसिंग उल्लंघन के दर्ज हो चुके हैं। पुलिस ने गुड्डू पंडित के घर से 1 लावारिस बाइक भी कब्जे में ली है।

Exit mobile version