कोएना मित्रा के नाम पर डाले जा रहे हैं अश्लील वीडियो, एक्ट्रेस भड़की

बॉलीवुडकोएना मित्रा के नाम पर डाले जा रहे हैं अश्लील वीडियो, एक्ट्रेस...

Date:


कोएना मित्रा के नाम पर डाले जा रहे हैं अश्लील वीडियो, एक्ट्रेस भड़की

एक्ट्रेस कोएना मित्रा ने एक यूट्यूबएकाउंट का स्क्रीनशॉट शेयर कर उसपर गंभीर आरोप लगाए हैं। एक्ट्रेस का कहना है कि उनके नाम पर इस एकाउंट से अशलील वीडियोज शेयर किए जा रहे हैं। इतना ही नहीं कोएना ने उन दो लोगों के नाम भी बताए हैं जो इस तरह का काम कर रहे हैं।

कोएना ने इस बात की जानकारी ट्विटर के जरिए दी है। हाल ही में कोएना ने अपने ट्विटर एकाउंट पर एक के बाद एक दो ट्वीट शेयर किए हैं। ये स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए कोएना ने लिखा- ‘आपको लगता है कि ये फैन क्लब है? आप सोचते हैं कि फैंस मेरे नाम से शेडी तस्वीरें और वीडियो शेयर कर सकते हैं? ये एकाउंट सिर्फ मुझे बदनाम कर रहे हैं, इनका मेल/एकाउंट डीटेल/बायो सब चेक करके देखिए, अगर ये क्राइम नहीं है तो क्या है’।

इसके अगले ट्वीट में कोएना ने एक यूजर के सवाल का जबाव दिया है,दोनों एकाउंट ही गलत हैं. पहले तो ये फैन क्लब नहीं है, फैन क्लब पेज नहीं है, साहिल और सना खान कौन हैं? ये लोग यूट्यूब चैनल चला रहे हैं और पोर्न वीडियोज भी अपलोड कर रहे हैं। कमेंट करने से पहले इनका बायो पढ़े।

बता दें कि ‘साकी साकी गर्ल’ के नाम से मशहूर कोएना मित्रा काफी समय से फिल्मों में नजर नहीं आई हैं। हाल ही में वह बिग बॉस 13 में नजर आईं थीं, लेकिन उनका सफर कुछ दिनों के लिए ही शो में नजर आया था। लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग में जबरदस्त इजाफा हुआ है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...