कोई भी दुष्प्रचार भारत की एकता को प्रभावित नहीं कर सकता: अमित शाह

फीचर्डकोई भी दुष्प्रचार भारत की एकता को प्रभावित नहीं कर सकता: अमित...

Date:


कोई भी दुष्प्रचार भारत की एकता को प्रभावित नहीं कर सकता: अमित शाह

नई दिल्ली: किसान आंदोलन को लेकर अंतराष्ट्रीय हस्तियों द्वारा किसान आंदोलन पर लगातार किये गए ट्वीट पर गृहमंत्री अमित शाहने बड़ा बयान दिया है। अमित शाह ने ट्वीट करते हुए लिखा, “कोई भी प्रचार भारत की एकता को नहीं डिगा सकता है। भारत प्रगति के लिए एकजुट है और एकजुट रहेगा ।” विदेश मंत्रालय प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव के किये ट्वीट को रिट्वीट करते हुए यह बात कही।

अंतर्राष्ट्रीय सेलिब्रिटीज ने किसान आंदोलन का किया था समर्थन
ग़ौरतलब है कि, कृषि कानूनों को लेकर चल रहे आंदोलन पर अमेरिकी पॉप स्टार रिहाना और दूसरे अंतर्राष्ट्रीय सेलिब्रिटीज ने मंगलवार को एक CNN का आर्टिकल ट्वीट किया था जिसमें प्रदर्शन स्थलों से इंटरनेट कनेक्शन कट करने की खबर लिखी थी। इसी के साथ उन्होंने इंटरनेट कट करने के निर्णय की निंदा करते हुए लिखा था कि, “हम इसपर क्यों बात नहीं कर रहें हैं?” रिहाना के इस ट्वीट के बाद सोशल मिडिया पर बहस तेज होगई है। एक ओर जहां कई सितारे इसका समर्थन कर रहे हैं, वही कइयों ने इसका जोरदार विरोध किया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related