Site icon Buziness Bytes Hindi

कृति सेनन भी हुईं कोरोना संक्रमित


कृति सेनन भी हुईं कोरोना संक्रमित

नई दिल्ली: देश में जहां लगातार कोरोनावायरस अपने पैर पसार रहा है. वहीं, दूसरी ओर अब एक्ट्रेस कृति सेनन इससे संक्रमित हो गई हैं. इस बात की जानकारी एक्ट्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए दी. कृति सेनन ने अपने ट्वीट में बताया कि बीएमसी और डॉक्टरों की सलाह पर उन्होंने खुद को क्वारंटीन कर लिया है.

एक्ट्रेस ने ट्वीट कर लिखा, “मैं सभी को यह बताना चाहती हूं कि मेरा कोविड-19 (Covid-19) का टेस्ट पॉजिटिव आया है. हालांकि, इसमें कोई चिंता करने की बात नहीं है क्योंकि मैंने खुद को बीएमसी और डॉक्टरों की सलाह पर क्वारंटीन कर लिया है.”

Exit mobile version