कुलदीप नहीं बना पाए तीसरे टेस्ट में जगह, सिराज भी हुए आउट

स्पोर्ट्सकुलदीप नहीं बना पाए तीसरे टेस्ट में जगह, सिराज भी हुए आउट

Date:


कुलदीप नहीं बना पाए तीसरे टेस्ट में जगह, सिराज भी हुए आउट

नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के तहत खेली जा रही 4 मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच आज से अहमदाबाद के सरदार पटेल स्टेडियम में खेला जा रहा है। पुनर्निर्माण के बाद मोटेरा स्टेडियम का नाम बदलकर नरेंद्र मोदी स्टेडियम कर दिया गया है जो कि पहली बार अंतर्राष्ट्रीय मैच की मेजबानी कर रहा है। इंग्लैंड की टीम ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और आज 4 बदलावों के साथ मैदान पर उतरी है। वहीं भारतीय टीम ने भी प्लेइंग 11 में दो बदलाव करते हुए वाशिंगटन सुंदर और जसप्रीत बुमराह को फिर से प्लेइंग 11 में शामिल किया है।

कप्तान विराट कोहली ने आज के मैच के लिये कुलदीप यादव को बाहर बिठाया है जबकि फिटनेस टेस्ट में पास होकर टीम से जुड़ने वाले उमेश यादव को भी प्लेइंग 11 में जगह नहीं मिल सकी है। विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के लिये इस बेहद अहम मुकाबले में कुलदीप यादव को न खिलाने से पूर्व सलामी बल्लेबाज जहां निराश नजर आये तो वहीं पर उमेश यादव को जगह न मिल पाने का कारण भी बताया।

गौतम गंभीर ने कॉमेंट्री के दौरान इस पर बात करते हुए कहा,’ मुझे लगता है कि कुलदीप यादव को मौका मिलना चाहिये था। चेन्नई में उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया था और अगर आप उनकी जगह वाशिंगटन सुंदर को बल्लेबाजी की वजह से तरजीह दे रहे हैं तो उनकी बल्लेबाजी नौंवे नंबर पर आयेगी। इसका मतलब है आप मैच में बहुत ज्यादा आगे के बारे में सोच रहे हैं। अगर आपको कुलदीप की जगह किसी को लेना ही था तो आप हार्दिक पांड्या को शामिल कर सकते थे।’

वहीं गंभीर का मानना है कि आप इस मैच में ज्यादा से ज्यादा 3 तेज गेंदबाजों के साथ जा सकते थे और अगर आप 3 तेज गेंदबाजों के लिये जाते हैं तो इशांत, बुमराह और सिराज की जोड़ी ज्यादा खतरनाक साबित होती। ऐसे में उमेश के लिये जगह ही नहीं बनती नजर आ रही थी। उमेश की तुलना में सिराज ने पिछले कुछ मैचों में काफी प्रभावित किया है।

गंभीर की तरह वीवीएस लक्ष्मण का भी मानना है कि अहमदाबाद में खेले जा रहे पिक बॉल टेस्ट मैच में कुलदीप यादव को मौका मिलना चाहिये था क्योंकि यह खिलाड़ी की मानसिकता पर प्रभाव डालती है जो कि भविष्य के लिये किसी भी लिहाज से अच्छा नहीं है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related