Site icon Buziness Bytes Hindi

कारोबार सुगमता रैंकिंग में यूपी दूसरे नंबर पर


कारोबार सुगमता रैंकिंग में यूपी दूसरे नंबर पर

नई दिल्ली: वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने शनिवार को राज्यों और संघ शासित प्रदेशों की कारोबार सुगमता रैंकिंग जारी की। इस रैंकिंग में आंध्र प्रदेश ने अपना पहला स्थान बरकरार रखा। उत्तर प्रदेश दूसरे और तेलंगाना तीसरे स्थान पर रहा। तेलंगाना पिछली बार दूसरे स्थान पर था लेकिन इस बार उत्तर प्रदेश ने उसे पीछे कर दिया।वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने यह रैंकिंग जारी की।

क्या है रैंकिंग
इस पूरी प्रक्रिया का मकसद राज्यों के बीच प्रतिस्पर्धा को बढ़ाना और घरेलू तथा वैश्विक निवेशकों को आकर्षित करने के लिए कारोबारी माहौल को सुधारना है। राज्यों को रैंकिंग कई मानकों मसलन निर्माण परमिट, श्रम नियमन, पर्यावरण पंजीकरण, सूचना तक पहुंच, जमीन की उपलब्धता तथा एकल खिड़की प्रणाली के आधार पर दी जाती है।

पिछली रैंकिंग जुलाई, 2018 में जारी हुई थी
कारोबार सुधार कार्रवाई योजना के तहत उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्द्धन विभाग (डीपीआईआईटी) सभी राज्यों और संघ शासित प्रदेशों के लिए इस प्रकिया को पूरा करता है। पिछली रैंकिंग जुलाई, 2018 में जारी हुई थी। उस समय आंध्र प्रदेश पहले स्थान पर रहा था। उसके बाद क्रमश: तेलंगाना और हरियाणा का स्थान रहा था।

Exit mobile version