Site icon Buziness Bytes Hindi

कार और बाइक की भिड़ंत, चार लोगों की दर्दनाक मौत


कार और बाइक की भिड़ंत, चार लोगों की दर्दनाक मौत

शवों को कड़ी मशक्कत से निकलवाया गया बाहर

बुलंदशहर। बीबीनगर थाना क्षेत्र के गांव सैदपुर के पास बीबीनगर गुलावठी मार्ग पर तेज रफ्तार बाइक और कार की जबरदस्त भिड़ंत में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक और कार के पडख्च्चे उड़ गए।

पुलिस के मुताबिक बाइक सवार मशकूर (55) पुत्र शराफत , जाहिद (50) पुत्र जमशेद अपने गांव गंगावली थाना बीबीनगर से सैदपुर की ओर आ रहे थे। बीबीनगर गुलावठी मार्ग पर ग्राम परतापुर के निकट एस्सार पैट्रॉल पंप के पास तेज रफ्तार कार से बाइक की भिड़ंत हो गई।

जिसमें कार सवार प्रवीण (28) पुत्र वेदप्रकाश व संदीप (30) पुत्र धर्मपाल निवासी असावर सहित बाइक सवार दोनों लोगों की भी मौत हो गई। हादसे में चार लोगों की मौत हुई है। वहीं एकाएक चार लोगों की मौत की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शवों को कार से बाहर निकलवाया। थाना प्रभारी ध्रुव भूषण दुबे ने बताया कि कार में कितने लोग सवार थे, जानकारी की जा रही है। सभी के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Exit mobile version