Site icon Buziness Bytes Hindi

कानपुर हत्याकांड:अगर खुशी को अगुवा कर की गई थी शादी तो कैसे उसने लगा दिए इतने ठुमके


कानपुर हत्याकांड:अगर खुशी को अगुवा कर की गई थी शादी तो कैसे उसने लगा दिए इतने ठुमके

विकास दुबे पर आरोप लगे थे खुशी को अगवा कर की गई शादी, खुशी को न्याय को लेकर कुछ लोग कैंपेन भी चला रहे

8 पुलिसकर्मियों को मौत के घाट उतारने वाले दुर्दांत अपराधी विकास दुबे से जुड़े लोगों के वीडियो वायरल हो रहे है. शुक्रवार को विकास दुबे के साथी जिसका पुलिस ने उसकी शादी के 10 दिन बाद ही एनकाउंटर कर दिया था. उसकी पत्नी खुशी का वीडियो वायरल हाे रहा है. इसमें खुशी जमकर ठुमके लगाते दिखाई दे रही है. विकास दुबे पर आरोप लगे थे कि उसने जबरदस्ती अपने जरायम के साथी अमर दुबे की कानपुर निवासी खुशी से जबरन शादी कराई थी. वीडियो देखने के बाद लोगों के जेहन में सवाल है कि आखिर ऐसा कैसे की जिस लड़की की शादी जबरन हुई हो वो ठुमके लगाते नजर आ रही है.

क्या था मामला?
विकास दुबे के साथी अमर दुबे को भी पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया था. पुलिस ने अमर दुबे की पत्नी खुशी को अरेस्ट कर जेल भेज दिया था. मामले में पुलिस पर आरोप लगे थे कि अमर का एनकाउंटर कर दिया और उसकी विधवा खुशी को जेल भेज दिया.अमर और खुशी की 29 जून को शादी हुई थी. यह भी बात सामने आई थी कि खुशी से अमर दुबे ने जबरन शादी की थी. लेकिन, अब एक वीडियो सामने आया है, जिसमें अपनी शादी में खुशी झूमकर डांस करती दिख रही है.करीब आधे घंटे तक खुशी ने डीजे पर जमकर डांस किया. साफ दिख रहा है कि वह कितनी खुश है. यही नहीं खुशी ने डांस के दौरान अपने पति अमर को भी नाचने के लिए प्रेरित किया, लेकिन अमर ने डांस नहीं किया. इसके बाद खुशी दूसरों के साथ नाचने लगी.गौरतलब है कि इस मामले में पहले आरोप लगाए गए थे कि खुशी की शादी जबरन अमर दुबे से की गई है. खुशी को उसके घर कानपुर के पनकी से अगवा कर लाया गया था. फिर विकास दुबे के घर में ही वह शादी के दिन तक बंद रखी गई. इसके बाद असलहों के दम पर खुशी का जबरन विवाह कराया गया था. बिजनेस बाइट्स के पास मौजूद वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि खुशी बहुत खुश थी और खूब ठुमके लगाए.


अभी जेल से नहीं छूटेगी खुशी
अमर दुबे की पत्नी खुशी के मामले में पुलिस महानिरीक्षक मोहित अग्रवाल से जब हमारे रिपोर्टर ने बात की तो उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. इस वीडियो की भी जांच हो रही है. फिलहाल उसके मामले में ऐसे तथ्य नहीं आए हैं, जिसके आधार पर वह जेल से छूट सके.उसकी क्या मिलीभगत थी मामले में या नहीं थी यह क्लियर होने के बाद उसको रिहा करना है या नहीं इस फैसला होगा.

Exit mobile version