कटरीना कैफ की हमशक्ल कहे जाने का बड़ा नुक्सान हुआ: जरीन खान

बॉलीवुडकटरीना कैफ की हमशक्ल कहे जाने का बड़ा नुक्सान हुआ: जरीन खान

Date:


कटरीना कैफ की हमशक्ल कहे जाने का बड़ा नुक्सान हुआ: जरीन खान

सलमान खान की 2010 में आई फिल्म ‘वीर’से बॉलीवुड डेब्यू करने वालीं जरीन खान को शुरू में कटरीना कैफ की हमशक्ल कहा जाता रहा है, मगर जरीन को यह बात बिल्कुल पसंद नहीं है। अभिनेत्री का मानना है कि लोगों की इसी सोच की वजह से उनके करियर को काफी नुकसान हुआ है।

हाल ही में जरीन ने बॉलीवुड में अपने 11 साल के सफर को लेकर कहा कि मुझे इंडस्ट्री में आने के बाद पता चला कि मैं कटरीना जैसी दिखती हूं और यही बॉलीवुड में मेरी एकमात्र पहचान बनकर रह गई। मीडिया ने ‘वीर’ की रिलीज से पहले ही सबके दिमाग में यह बात डाल दी कि मैं कटरीना जैसी दिखती हूं। लोगों को मेरे बारे में राय बनाने का मौका ही नहीं दिया गया।

लोग इंडस्ट्री में अपनी खुद की पहचान बनाने के लिए आते हैं, किसी और की तरह बनने के लिए नहीं। मुझे अपनी पहचान बनाने के लिए 11 साल तक स्ट्रगल करना पड़ा। लेकिन आज भी लोग मुझे कटरीना के हमशक्ल की रूप में ही टैग करते हैं। अगर मैं इस इंडस्ट्री से न होती, तो मुझे यह सुनकर बेहद खुशी होती कि मैं कटरीना जैसी दिखती हूं क्योंकि वह बहुत खूबसूरत हैं।

मुझे कई अन्य अभिनेत्रियों की डुप्लीकेट भी कहा जाता है। इसलिए मुझे लगता है कि मेरा चेहरा यूनिवर्सल है, जिसकी वजह से मैं कई लोगों की तरह दिखती हूं। लेकिन मुझे यह समझ नहीं आता कि मैं लोगों को जरीन खान की तरह क्यों नहीं दिखती हूं?” जरीन ने यहां स्नेहा उल्लाल और हरमन बावेजा जैसे कई कलाकारों का उदाहरण देते हुए कहा कि उनका करियर भी क्रमश: ऐश्वर्या राय बच्चन और ऋतिक रोशन जैसे सितारों का हमशक्ल कहे जाने की वजह से खराब हो चुका है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...

‘भाईजान’, ‘बादशाह’ ही नहीं अब ‘बाहुबली’ और ‘पेद्दी’ भी सबके दिलों पर राज करते हैं

रामचरण, जहान्वी कपूर स्टारर ‘पेद्दी’ रिलीज हो चुकी है।...

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...