Site icon Buziness Bytes Hindi

कंगना ने अब शिवसेना को बताया सोनिया सेना


कंगना ने अब शिवसेना को बताया सोनिया सेना

नई दिल्ली: मुंबई को PoK बताने वाली कंगना रनौत सोशल मीडिया के जरिए लगातार शिवसेना पर हमला बोल रही है। कंगना ने अपने ट्वीट में कहा, ‘जिस विचारधारा पर बाला साहेब ठाकरे ने शिव सेना का निर्माण किया था, आज वो सत्ता के लिए उसी विचारधारा को बेच कर शिव सेना से सोनिया सेना बन चुके हैं। जिन गुंडों ने मेरे पीछे से मेरा घर तोड़ा, उनको सिविक बॉडी मत बोलो, संविधान का इतना बड़ा अपमान मत करो।’

शिवसेना को बताया वंशवाद का नमूना
कंगना ने एक और ट्वीट किया जिसमें उद्धव ठाकरे का नाम लिए बिना बड़ा हमला बोला। उन्होंने लिखा, ‘तुम्हारे पिताजी के अच्छे कर्म तुम्हें दौलत तो दे सकते हैं, मगर सम्मान तुम्हें खुद कमाना पड़ता है, मेरा मुंह बंद करोगे मगर मेरी आवाज मेरे बाद सौ फिर लाखों में गूंजेगी, कितने मुंह बंद करोगे? कितनी आवाज़ें दबाओगे? कब तक सच्चाई से भागोगे तुम कुछ नहीं हों सिर्फ़ वंशवाद का एक नमूना हो।’

Exit mobile version