और कमज़ोर हुआ सेंसेक्स

बिज़नेसऔर कमज़ोर हुआ सेंसेक्स

Date:


और कमज़ोर हुआ सेंसेक्स

मिले जुले ग्लोबल संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार में कमजोरी देखने को मिली है. कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी की शुरूआत हरे निशान में हुई, लेकिन कुछ देर बाद ही दोनों इंडेक्स लाल निशान में आ गए. निफ्टी 15100 के करीब बंद हुआ है. कारोबार के अंत में सेंसेक्स में करीब 379 अंकों की कमजोरी रही है और यह 51325 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं निफ्टी में 90 अंकों की कमजोरी रही है और यह 15119 के स्तर पर बंद हुआ है. आज के कारोबार में पीएसयू बैंक, आईटी और मेटल शेयरों में तेजी रही है तो आटो शेयरों में बिकवाली देखने को मिली है. सरकारी बैंक शेयरों में निजीकरण की खबर आने के बाद से जोरदार रैली जारी है. ओएनजीसी और एनटीपीसी आज के टॉप गेनर्स दिख रहे हैं. वहीं बजाज फाइनेंस और कोटक बैंक टॉप लूजर्स हैं. इसके पहले बुधवार को बाजार गिरावट पर बंद हुए थे. जबकि मंगलवार को सेंसेक्स ने 52500 का लेवल पार किया था. ग्लोबल संकेतों की बात करें तो डाउ जोंस में बुधवार को 90 अंकों की तेजी रही है. जबकि आज एशियाई बाजार मिले जुले रहे हैं.

आज के कारोबार में सेंसेक्स 30 के 12 शेयरों में तेजी देखने को मिली है, जबकि 18 शेयर लाल निशान में बंद हुए हैं. ONGC में करीब 8 फीसदी तेजी है. NTPC, एशियन पेंट्स, टेक महिंद्रा, पावरग्रिड और इंडसइंड बैंक टॉप गेनर्स की लिस्ट में हैं. वहीं बजाज फाइनेंस, कोटक बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, नेस्ले इंडिया, एचडीएफसी और एचडीएफसी बैंक टॉप लूजर्स की लिस्ट में शामिल हैं.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...

‘भाईजान’, ‘बादशाह’ ही नहीं अब ‘बाहुबली’ और ‘पेद्दी’ भी सबके दिलों पर राज करते हैं

रामचरण, जहान्वी कपूर स्टारर ‘पेद्दी’ रिलीज हो चुकी है।...

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...

बीजेपी छोड़ने के बाद अन्नामलाई का बड़ा ऐलान, बनाएंगे नई राजनीतिक पार्टी

तमिलनाडु बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व आईपीएस अधिकारी...