ओलंपिक की तैयारियों को झटका

स्पोर्ट्सओलंपिक की तैयारियों को झटका

Date:


ओलंपिक की तैयारियों को झटका

नई दिल्ली।भारत की ओलंपिक की तैयारियों को बड़ा झटका लगा जब विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (वाडा) ने देश की राष्ट्रीय डोप परीक्षण प्रयोगशाला (एनडीटीएल) के निलंबन को छह और महीने के लिए बढ़ा दिया. वाडा ने कहा कि प्रयोगशाला के अंतरराष्ट्रीय स्तर के अनुरूप नहीं होने के कारण निलंबन बढ़ाया गया.

दूसरी बार निलंबन
वाडा ने पिछले साल अगस्त में एनडीटीएल को पहली बार छह महीने के लिए निलंबित किया था. वैश्विक संस्था के नवीनतम निरीक्षण में पता चला है कि अब भी कुछ मापदंडों को पूरा नहीं किया गया है. वाडा ने कहा, ‘विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी ने नई दिल्ली की राष्ट्रीय डोप परीक्षण प्रयोगशाला की मान्यता दूसरी बार छह महीने के लिए निलंबित कर दी है.Ó इस निलंबन के कारण एनडीटीएल कोई डोपिंग रोधी गतिविधि नहीं कर पाएगा जिसमें यूरीन और ब्लड के सैंपल का परीक्षण भी शामिल है. वाडा के निरीक्षण में पता चला कि एनडीटीएल प्रयोगशालाओं के अंतरराष्ट्रीय स्तर (आइएसएल) के मापदंडों पर खरी नहीं उतरती जिसमें प्रयोगशाला का आइसोटोप रेशियो मास स्पेक्ट्रोमेट्री भी शामिल है जिस तकनीक का इस्तेमाल प्रतिबंधित पदार्थों की पुष्टि के लिए किया जाता है.

अभी क्या करेगा नाडा?

डोपिंग से जुड़े मामले देखने वाले वकील पार्थ गोस्वामी ने कहा, ‘यह खेल मंत्रालय और एनडीटीएल को बड़ा झटका है. पिछले 11 महीने से नाडा बिना मान्यता प्राप्त प्रयोगशाला के काम कर रहा है और अब इस निलंबन को छह महीने के लिए बढ़ा दिया गया है. नाडा के महानिदेशक नवीन अग्रवाल ने कहा, ‘एनडीटीएल जब तक काम करना शुरू नहीं कर देता तब तक हम अपने नमूनों के परीक्षण के लिए अन्य सेवा प्रदाताओं की सेवाएं लेंगे.Ó

साई ने 32 विदेशी कोचों का करार बढ़ाया
भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) ने बुधवार को 11 खेलों के 32 विदेशी कोचों का अनुबंध अगले साल सितंबर के आखिर तक बढ़ा दिया है ताकि टोक्यो ओलंपिक तक खिलाडिय़ों की अभ्यास में निरतंरता बनी रहे. इन 32 में से शीर्ष कोच जैसे मुक्केबाजी में सैंटियागो निएवा और रफाएल बर्गामास्को, पुरुष हॉकी में ग्राहम रीड और निशानेबाजी में पावेल स्मिरनोव शामिल हैं. इनमें से कई कोचों का अनुबंध इस साल सितंबर में समाप्त होना था.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related