Site icon Buziness Bytes Hindi

उर्जित पटेल के इस्तीफे के लिए PM थे जिम्मेदार: राहुल गाँधी


उर्जित पटेल के इस्तीफे के लिए PM थे जिम्मेदार: राहुल गाँधी

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी लगातार केंद्र सरकार पर हमलावर हैं। मंगलवार को ट्विटर के जरिए उन्होंने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला। इस दौरान उन्होंने पूर्व आरबीआई गवर्नर को लेकर पीएम पर निशाना साथा और कहा कि पीएम शक्तिशाली डिफॉल्टर्स को बचाने का काम किया है।

बैंकिंग सिस्टम को साफ करने में लगे थे उर्जित पटेल
राहुल गांधी ने मंगलवार को ट्विट कर लिखा कि उर्जित पटेल बैंकिंग सिस्टम को साफ करने में लगे थे, लेकिन उसकी वजह से उनकी नौकरी चली गई। क्यों, क्योंकि पीएम मोदी लोन ना चुकाने वालों पर एक्शन नहीं लेना चाहते थे।

किताब में किये थे कई खुलासे
दरअसल, उर्जित पटेल की हाल ही में एक किताब आई है, जिसमें इस का बात का जिक्र किया गया है कि मोदी सरकार लोन न चुकाने वालों पर नरमी बरत रही थी और आरबीआई को भी नरमी बरतने का निर्देश दिया गया था। इसी पर राहुल गांधी ने अब केंद्र सरकार को घेरा है।

2018 में दिया था इस्तीफ़ा
आपको बता दें कि केंद्र सरकार के साथ विवाद के बाद उर्जित पटेल ने 2018 में आरबीआई गवर्नर के पद से इस्तीफा दे दिया था। जिसपर काफी विवाद हुआ था, राहुल गांधी की ओर से भी तब केंद्र को घेरा गया था। किताब में दावा किया गया कि आरबीआई ने डिफॉल्टर को लेकर जो सर्कुलर जारी किया था, उसे सरकार की ओर से वापस लेने को कहा गया था।

Exit mobile version