चंचल ने निभाया दोस्ती का धर्म
मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र के गांव भूडबराल में हुए लवजेहाद की भेंट चढ़ी मां-बेटी के हत्यारे को सलाखों के पीछे पहुंचाने में सहेली ने अपनी दोस्ती का पूरा धर्म निभाया। मृतका प्रिया की सहेली आखिरी दम तक पूरे मामले में पूरे दमखम के साथ लगी रही। तभी अमित गुर्जर बना शमशाद सलाखों के पीछे पहुंच पाया।
बिहार का रहने वाला है शमशाद उर्फ अमित गुर्जर
बता दे कि मूल रूप से बिहार का रहने वाला अमित गुर्जर उर्फ शमशाद मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के भूडबराल में गत 10 साल से रह रहा था। शमशाद दिल्ली और गाजियाबाद जैसी जगहों पर कमीशन पर समान बेचने और खरीदने का काम करता था। इसी कारण से वह मोदी नगर में ही प्रिया के संपर्क में आया। प्रिया का अपने पति से कई वर्ष पूर्व तलाक हो गया था और वह अपनी बेटी के साथ रहती थी। प्रिया को भी एक ऐसे सहारे की जरूरत थी,जो माँ बेटी के जीवन में मददगार और साथी बन सके। प्रिया की इसी भावनाओं का लाभ उठाते हुए शमशाद ने अपना नाम बदल लिया और उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया।
ऐसे खुला पूरा मामला
मोदीनगर निवासी चंचल नामक युवती प्रिया से अक्सर फोन पर बाते करती थी। चंचल और प्रिया की हफ्ते में एक-दो बार बात हो ही जाती थी। पुलिस को चंचल ने बताया कि प्रिया ने अमित गुर्जर के शमशाद होने की बात उसको बताई थी। प्रिया ने अपनी हत्या की आशंका भी जताई थी। जिस पर चंचल ने प्रिया को वहां से मोदीनगर आने के लिए बोला था। प्रिया मोदीनगर जाती इसी दौरान शमशाद ने उसकी और बेटी की हत्या का शव को जमीन में गाड दिया। चंचल ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी सहेली प्रिया को 30 मार्च केा फोन किया। लेकिन प्रिया का मोबाइल स्विच आफ आ रहा था। उसके बाद से लगातार जब मोबाइल स्विच आफ आता रहा तो उसने शमशाद के नंबर पर फोन किया। शमशाद ने कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दिया। इसके बाद उसे कुछ अनहोनी की आशंका हुई। जिस पर चंचल ने परतापुर थाने फोन कर घटना के बारे में जानकारी दी। चंचल तब से ही बराबर प्रिया की तलाश में लगी हुई थी। आखिर में उसने अपनी सहेली के कातिल शमशाद तक पहुंच गई और उसे सलाखों के पीछे पहुंचा ही दिया।
आरोपी ने घर के अंदर ही दफन किए शव
लोनी निवासी तलाकशुदा प्रिया पिछले पांच सालों से परतापुर के भूडबराल निवासी शमशाद के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी । एसपी सिटी के मुताबिक पुलिस ने गहनता से जांच करते हुए बुधवार को आरोपी शमशाद के घर की खुदाई करवाई । | जहां कमरे में गड्ढा करके दफनाए गए प्रिया और उसकी बेटी कशिश के कंकाल बरामद हो गए । फिलहाल , दोनों कंकाल फॉरेंसिक टीम ने जांच के लिए भेज दिए हैं । उधर , महिला की मौत की जानकारी के बाद हिंदू युवा वाहिनी के नेता गोपाल शर्मा के साथ हिंदू संगठनों के दर्जनों कार्यकताओं ने मौके पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया । उन्होंने लव जिहाद के तहत महिला की हत्या का आरोप लगाया । जिसके बाद आक्रोश को देखते हुए मौके पर आरआरएफ और दो थानों की फोर्स | तैनात कर दी गई है । प्रिया की सहेली चंचल का आरोप है कि शमशाद ने अपना धर्म छुपा कर उसकी सहेली प्रिया को प्रेम जाल में फंसाया था

