Site icon Buziness Bytes Hindi

इंडोनेशियाई एयर प्लेन क्रैश साइट से बॉडी पार्ट्स और मलबा मिला, 62 लोग थे सवार


इंडोनेशियाई एयर प्लेन क्रैश साइट से बॉडी पार्ट्स और मलबा मिला, 62 लोग थे सवार

जकार्ता: इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद दुर्घटनाग्रस्त हुए बोईंग 737-500 की तलाश में लगे राहत एवं बचाव दल के सदस्यों को जावा के समुद्र से रविवार सुबह मानव अवशेष, फटे कपड़े एवं धातु के कुछ टुकड़े मिले हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी । विमान में 62 लोग सवार थे ।

परिवहन मंत्री बी के सुमादी ने संवादाताओं से कहा कि दुर्घटनास्थल का अनुमान लगने के बाद अधिकारियों ने बड़े पैमाने पर तलाश अभियान शुरू किया है। राष्ट्रीय खोज एवं बचाव एजेंसी ने बयान जारी करके कहा कि खोज एचं बचाव दल ने लांकांग और लाकी द्वीपों के बीच ये वस्तुएं बरामद की हैं।

Exit mobile version