इंडस्ट्री में पहला प्रोजेक्ट करते ही आप इनसाइडर बन जाते है, नेपोटिज्म पर बोले चंकी पांडेय

बॉलीवुडइंडस्ट्री में पहला प्रोजेक्ट करते ही आप इनसाइडर बन जाते है, नेपोटिज्म...

Date:


इंडस्ट्री में पहला प्रोजेक्ट करते ही आप इनसाइडर बन जाते है, नेपोटिज्म पर बोले चंकी पांडेय

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद बॉलीवुड में नेपोटिज्म का मुद्दा गरम है, कंगना रनौत ने इस मुद्दे पर खुलकर बोला है। वहीं, चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे को नेपोटिज्म पर जमकर आड़े हाथों लिया गया। बार बार कहा जा रहा है कि स्टार किड्स को खराब एक्टिंग के बाद भी बड़े बैनर की फिल्में दी जा रही हैं। अनन्या पांडे को इस मामले में काफी घेरा गया है अब एक्ट्रेस के पिता और एक्टर चंकी पांडे ने कहा है कि इस पर बहस करना बेकार है।

चंकी पांडे एक लंबे समय से बॉलीवुड में काम कर रहे हैं। लेकिन वह कभी भी नेपोटिज्म पर बोलते नजर नहीं आए हैं। चंकी ने कहा है कि उन्हें ‘इनसाइडर और आउटसाइटर’ शब्द ही समझ नहीं आता है। बॉलीवुड एक्टर का कहना है कि मुझे ये समझ ही नहीं आता कि ये टर्म आया कहां से, आप जैसे ही इंडस्ट्री में पहला प्रोजेक्टर करते हैं आप इनसाइडर बन जाते हैं।

वहीं, बेटी अनन्या पर नेपोटिज्म पर हो रहे हमले पर चंकी ने कहा है कि वह खुद डॉक्टर बनना चाहते थे लेकिन नहीं बन सके जबकि उनके पिता एक जाने-माने सर्जन हैं और मां भी डॉक्टर हैं. उन्होंने ये माना है कि इस दौर में आप बच्चों को कुछ करने के लिए फोर्स नहीं कर सकते हैं, वो बनना चाहते हैं वो बनेंगे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...