स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल 19 सितंबर से शुरू होने जा रहा है. सभी टीमों दुबई पहुंच चुकी हैं और उन्होंने तैयारियां शुरू कर दी हैं. लेकिन आईपीएल शुरू होने से कुछ दिन पहले ही कई दिग्गज खिलाडिय़ों ने दुनिया की इस सबसे महंगी लीग में न खेलने का फैसला कर लिया है.
उनकी गैरमौजूदगी से टीमों पर तो प्रभाव पड़ेगा ही, साथ ही फैंस का उत्साह भी कम होता दिख रहा है. आज हम आपको आईपीएल के ऐसे ही स्टार्स के बारे में बता रहे हैं, जिनकी गैरमौजूदगी हर किसी को खलेगी.
सुरेश रैना
तीन बार की चैंपियन और पिछले साल की रनरअप रही चेन्नई सुपर किंग्स के प्रमुख खिलाड़ी सुरेश रैना आईपीएल 2020 से बाहर होने होने वाले सबसे बड़े नामों में हैं. उन्होंने निजी कारणों के चलते पूरे टूर्नामेंट्स से अपना नाम वापस लिया है. हालांकि बाद में उन्होंने फिर से आईपीएल में खेलने की बात कही है.
हरभजन सिंह
चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलने वाले दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह ने निजी कारणों के चलते आईपीएल के मौजूदा सीजन से नाम वापस लेने का फैसला किया. हरभजन सिंह का न खेलना चेन्नई के लिए बड़ा झटका बताया जा रहा है. चेन्नई ने फिलहाल उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर किसी खिलाड़ी के नाम का एलान नहीं किया है.
लसिथ मलिंगा
मुंबई इंडियंस के लिए खेलने वाले आईपीएल के इतिहास के सबसे सफल गेंदबाज लसिथ मलिंगा ने पारिवारिक कारणों के चलते पूरे टूर्नामेंट से नाम वापस ले लिया है. मुंबई ने उनकी जगह जेम्स पैटिनसन को टीम में शामिल किया है. मलिंगा आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं.
केन रिचर्डसन
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर द्वारा इस सीजन के ऑक्शन में 4 करोड़ मे बिके केन रिचर्डसन ने अपने पहले बच्चे के जन्म के चलते टूर्नामेंट से अपना नाम वापस लेने का फैसला किया. आरसीबी ने उनकी जगह ऑस्ट्रेलिया के ही स्पिनर एडम जाम्पा को टीम में शामिल किया है.
जेसन रॉय
दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने वाले इंग्लैंड के ओपनर जेसन रॉय ने खुद टूर्नामेंटस से अपना वापस लिया. रॉय दुनिया की सबसे बड़ी टी-20 लीग आईपीएल से नाम वास लेने का कारण खराब फिटनेस और व्यस्त शेड्यूल बताया. दिल्ली ने उनकी जगह डेनियल सैम्स को टीम में शामिल किया है.

