आईपीएल-13: छः मैचों में पंजाब को मिली पांचवीं हार, SRH टॉप फोर में

स्पोर्ट्सआईपीएल-13: छः मैचों में पंजाब को मिली पांचवीं हार, SRH टॉप फोर...

Date:


आईपीएल-13: छः मैचों में पंजाब को मिली पांचवीं हार, SRH टॉप फोर में

नई दिल्ली: हैदराबाद ने पंजाब को 69 रनों से हराकर इस सीजन अपनी तीसरी जीत दर्ज की। निकलोस पूरन ने धमाकेदार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए महज 17 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। पूरन ने टीम के लिए सबसे अधिक 37 गेंदों में 77 रनों की पारी खेली। पूरन को राशिद खान ने नटराजन के हाथों कैच आउट कराया। पंजाब की पूरी टीम 16.5 ओवर में 132 रन ही बन सकी। पंजाब की यह इस सीजन लगातार पांचवी हार है।

पंजाब की शुरुआत खराब
202 रनों का पीछा करने उतरी पंजाब की शुरुआत खराब रही। महज 6 रन बनाकर मयंक अग्रवाल रन आउट हो गए। इसके बाद प्रभसिमरन भी 11 रन बनाकर आउट हो गए। अभिषेक शर्मा के ओवर में लगातार दो गेंदों पर निकलोस पूरन ने छक्का लगाया। लेकिन इसी ओवर में अभिषेक ने केएल राहुल को कैच आउट करा पंजाब को बड़ा झटका दिया। पंजाब के कप्तान केएल राहुल को 11 रन के स्कोर पर केन विलियमसन के हाथों कैच करवाकर वापस भेजा। मैक्सवेल 7 रन बनाकर रन आउट हो गए।

मैक्सवेल हुए रन आउट
इसके बाद अब्दुल समद ने महज 17 गेंदों में अपना अर्धशतक जड़ा। निकोलस पूरन ने अब्दुल को लगातार दो छक्के फिर दो लगातार छक्का। ग्लेन मैक्सवेल रन आउट हुए। मैक्सवेल 7 रन बनाकर रन आउट हो गए। मनदीप सिंह को राशिद खान ने शानदार गुगली पर आउट किया। इसके बाद खलील अहमद ने मुजीब उर रहमान का विकेट हासिल किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद ने पंजाब को जीत के लिए 202 रनों का टारगेट दिया था।

वॉर्नर और बेयरस्टो की धामकेदार शुरुआत
पंजाब के खिलाफ डेविड वॉर्नर और जॉनी बेयरस्टो ने हैदराबाद को धमाकेदार शुरुआत दी। दोनों ही बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए शानदार 160 रनों की साझेदारी की। रवि बिश्नोई ने एक ही ओवर में पहले डेविड वॉर्नर और बेयरस्टो को आउट कर पंजाब को मैच में वापस ला दिया। अगले ही ओवर में अर्शदीप सिंह ने मनीष पांडे को एक के स्कोर पर पवेलियन भेजने का काम किया।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related