वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति के छोटे भाई रॉबर्ट ट्रंप का कल रात (15 अगस्त) को निधन हो गया है। रॉबर्ट ट्रंप 72 साल के थे और वह न्यूयॉर्क के अस्पताल में दो दिन पहले भर्ती हुए थे। राष्ट्रपति ट्रंप ने शनिवार देर रात अपने भाई की मृत्यु की घोषणा की है।
डोनाल्ड ट्रंप ने अपने बयान में कहा, मैं यह बहुत ही दुखी और भारी मन से बता रहा हूं कि मेरे अद्भुत भाई रॉबर्ट आज शांति से गुजर गया। वह सिर्फ मेरा भाई नहीं था, वह मेरा सबसे अच्छा दोस्त था। वो मुझे बहुत याद आएगा। लेकिन हम फिर मिलेंगे। । उसकी याद मेरे दिल में हमेशा के लिए रहेगी। रॉबर्ट, आई लव यू।
डोनाल्ड ट्रंप के भाई रॉबर्ट ट्रंप उनसे सिर्फ दो साल के छोटे थे। शुक्रवार (13 अगस्त) को किए अपने प्रेस ब्रीफिंग में डोनाल्ड ट्रंप ने बताया था, मेरा भाई रॉबर्ट ट्रंप फिलहाल अस्पताल में भर्ती है, उम्मीद है कि वह जल्द ठीक हो जाएगा। वह मेरा एक शानदार भाई है। हम दोनों के बीच एक बहुत अच्छा रिश्ता है। लेकिन वह अभी अस्पताल में है, उसका कठिन वक्त है लेकिन वह ठीक हो जाएगा।

