Site icon Buziness Bytes Hindi

अगर आप चाहते है चेहरे पर नेचुरल ग्लो, तो इस तेल से रात को चेहरे पर मसाज करे


अगर आप चाहते है चेहरे पर नेचुरल ग्लो, तो इस तेल से रात को चेहरे पर मसाज करे

आपके चेहरे की रंगत अगर खो रही है या दाग-धब्बों से परेशान हैं, तो आप अपनी डाइट में नारियल पानी शामिल कर लें, इससे न सिर्फ आपका हाजमा सही रहेगा बल्कि इससे आपके चेहरे पर नेचुरल ग्लो भी आएगा। आज ‘वर्ल्ड कोकोनट डे’ पर हम आपको बता रहे हैं नारियल आपकी सेहत ही नहीं बल्कि स्किन के लिए भी फायदेमंद है। फंगल संक्रमण से बचने में नारियल तेल मदद करता है। एक अध्ययन के अनुसार, कैंडिडा (एक प्रकार का फंगस) संक्रमण से बचाव के लिए नारियल तेल का उपयोग किया जा सकता है। नारियल तेल में एंटीफंगल गुण होते हैं, जो फंगल संक्रमण से त्वचा की रक्षा करते हैं। आइए, जानते हैं कुछ टिप्स….


सोने से पहले चेहरा धो लें। अब 1 चम्मच नारियल तेलकर हथेली पर रगड़कर दाग पर लगाएं। आप चाहें तो पूरे चेहरे की मसाज भी नारियल तेल से कर सकते हैं यह स्किन टाइटनिंग का काम करता है साथ ही मॉइश्चर भी देता है। रात भर इसे लगा रहने दें और सुबह धो लें।

नारियल तेल में ऐंटी बैक्टीरियल के साथ ऐंटी-फंगल प्रॉपर्टीज भी होती हैं। इस तेल में मौजूद फैटी ऐसिड्स बैक्टीरिया को मारकर सीबम प्रॉडक्शन को बैलेंस करते हैं। बेहतर होगा आप वर्जिन कोकोनट ऑयल (शुद्ध नारियल तेल, मिनरल्स ऑयल वाला नहीं) लगाएं अगर स्किन बहुत ऑयली है तो आधा चम्मच दही लेकर उसमें तेल डालकर चेहरे पर लगाएं।

Exit mobile version