उत्तर प्रदेश: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पूर्व पशुधन मंत्री दिवंगत मनोहर लाल की जयंती पर उन्नाव के सरोसी क्षेत्र में आयोजित एक समारोह के लिए सरकार से अनुमती ना मिलने के बावजूद अपने समर्थकों के साथ रथयात्रा के माध्यम से कार्यक्रम में शामिल हुए औऱ भाजपा पर जमकर बरसे I योगी सरकार पर तीखा तंज कसते हुए कहा कि BJP सत्ता मे आने के बाद उद्योगपतियों के लिए काम करती है। गरीबों से पैसा छीनती है फिर वही पैसा उद्योगपतियों को देती है और फिर उद्योगपति विदेश भाग जाते हैं।
उन्नाव में उन्होने कहा सरकार में न तो किसानों को भला हुआ और न ही नौजवानों को रोजगार मिल पाया है। उन्होंने CM योगी अदित्यनाथ पर भी तंज कसा और कहा बाबा मुख्यमंत्री न तो Laptop चला पाते हैं और न ही बिजली कारखानों की सुध रखते हैं।
उन्होंने यह भी कहा की BJP को गरीबों की आवाज नहीं सुनाई पड़ती है। कालेधन पर भी उन्होने केंद्र सरकार को घेरा अखिलेश ने कहा कि जिला पंचायत ब्लाक प्रमुख चुनाव में कालेधन का खूब प्रयोग किया गया।
योगी सरकार ने लिया बड़ा फैसला, प्रदूषण पर काबू करने के लिए 14 शहरों में अब चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें
अंत मे उन्होने यह भी कहा अगर सूबे मे सपा की सरकार बनती है, तो हम प्रदेश को तरक्की की राह पर ले जाएंगे, BJP कभी हमारे काम की बराबरी नही कर सकती और उन्होंने अपने काम बोलता है के नारे को दुहराते हुए कहा की 2022 में सपा वापसी करेगी I

