अंपायर की गलती बनी पंजाब की हार की वजह, सहवाग ने निकाली भड़ास

स्पोर्ट्सअंपायर की गलती बनी पंजाब की हार की वजह, सहवाग ने निकाली...

Date:


अंपायर की गलती बनी पंजाब की हार की वजह, सहवाग ने निकाली भड़ास

नई दिल्ली। क्रिकेट एक ऐसा खेल है, जहां एक रन बहुत कीमत रखता है। टीम एक रन से हार भी सकती है और मैच जीत भी सकती है। कई बार मैदानी अंपायर के कुछ गलत निर्णयों के कारण भी मैच का पासा पलट जाता है। इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल) के 13वें सीजन के दूसरे मुकाबले में ऐसा ही देखने को मिला जब किंग्स इलेवन पंजाब और दिल्ली कैपिटल्स भिड़ी। दिल्ली कैपिटल्स ने सुपर ओवर में मैच जीत लिया लेकिन खराब अंपायरिंग के कारण एक विवाद छिड़ गया जिसकी कीमत किंग्स इलेवन को चुकानी पड़ी।

अंपायर ने ग़लत दिया शाॅर्ट रन का सिग्नल
मैच के 19वें ओवर में यह घटना घटी जब मयंक अग्रवाल और क्रिस जॉर्डन ने रन लेने के लिए दाैड़े । तीसरी गेंद रबाडा ने यॉर्कर डाली जिसे अग्रवाल ने एक्सट्रा कवर एरिया में खेला। उनके साथ खेल रहे क्रिस जॉर्डन को डेंजर ऐंड पर पहुंचना था। दोनों बल्लेबाजों ने दो रन दौड़कर पूरे किए, लेकिन स्क्वायर लेग पर खड़े अंपायर ने बाद में बल्लेबाज द्वारा क्रीज पार करने के बावजूद शाॅर्ट रन का सिग्नल दे दिया।। बाद में रिप्ले में जब देखा गया तो साफ दिखा कि बल्लेबाज का बल्ला क्रीज के अंदर था। अगर ये रन पंजाब के खाते में जुड़ गया होता तो उनकी टीम मैच जीत जाती।

सहवाग ने ट्वीटर के ज़रिये निकाला गुस्सा
भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने भी अंपायर की इस गलती पर गुस्सा निकालते हुए ट्वीट किया। सहवाग ने कैप्शन में लिखा, ‘मैं मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड के चुनाव से खुश नहीं हूं। जिस अंपायर ने यह शॉर्ट रन दिया वह मैन ऑफ द मैच होना चाहिए था। शॉर्ट रन नहीं था और यही अंतर था।’

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related