Site icon Buziness Bytes Hindi

Ram Mandir: रामलला को डेबिट-क्रेडिट कार्ड से दान कर सकेंगे श्रद्धालु, लगेगी ई-पास मशीन

jl1204

Ram Mandir: अयोध्‍या में राम मंद‍िर जनवरी तक बन कर तैयार होने की उम्मीद है। राम मंदिर में रामलला के दर्शन के लिए आने वाले भक्‍त अब डेबिट-क्रेडिट कार्ड से रामलला मंदिर में दान कर सकेंगे। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्‍ट ने इसके ल‍िए ई-पास मशीन लगाने की व्यवस्था की है। इसके ल‍िए बैंक को डिमांड भेजी गई है। इसके माध्यम से दान देने वाले भक्तों को तुरंत रसीद दी जाएगी। रामलला का दर्शन करने प्रतिदिन हजारों भक्त अभी आ रहे हैं। वैकल्पिक गर्भगृह में विराजे आराध्य श्रीराम का दर्शन करने के साथ वो राममंदिर निर्माण को देख रहे हैं। श्रद्धालुगण मंदिर निर्माण के लिए सहयोग देने में पीछे नहीं हैं। अब श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट दशर्नार्थियों को दान देने की नई सुविधा की तैयारी कर रहा है।

इसके अंतर्गत मंदिर परिसर में कई जगह ई-पास मशीनें लगायी जाएंगी। इसके साथ ही श्रद्धालुगण क्रेडिट व डेबिट कार्ड मशीन पर स्वैप कर अपनी इच्छानुसार दान कर सकेंगे। ट्रस्ट ने इसके लिए एसबीआई को डिमांड भेजी है। शुरुआत में आठ से दस मशीनें लगाई जाएंगी। परिसर के अलावा ट्रस्ट आफिस में एक मशीन लगाई जाएगी। इसके माध्यम से दान देने वाले भक्तों को रसीद दी जाएगी।

अभी तक दर्शन करने यहां आने वाले श्रद्धालुगण परिसर में रखे दानपात्र में नगदी दान करते हैं। इसके अलावा प्रवेश द्वार पर राम कचहरी मंदिर ट्रस्ट आफिस में कैश व चेक के माध्यम से दान की सुविधा है। मंदिर के निकासी द्वार पर तीन काउंटर बने हैं। जहां श्रद्धालुगण दान अर्पण के बाद रसीद लेते हैं। ट्रस्ट के सदस्य डा. अनिल मिश्र ने बताया कि ई-पास मशीनें लगाने की योजना है।

तकनीकी सिस्टम को दुरुस्त करने के बाद मशीनें लगाईं

जाएगी। ट्रस्ट कार्यालय प्रभारी प्रकाश गुप्ता ने बताया कि बैंकिंग के सभी तरीकों से भक्त दान करता है। बड़ी संख्या में लाेग नित्य दान कर रहे हैं। इसके लिए आनलाइन सहायता केंद्र खोला है। टोल फ्री मोबाइल नंबर 8009522111 पर संपर्क कर मंदिर निर्माण में दान के तरीकों के बारे में जानकारी लेते हैं।

Exit mobile version