E-commerce: Offline कारोबार से आगे Online खुदरा बाजार, ई कामर्स आर्डर में छोटे शहर बड़े महानगरों से आगे

न्यूज़E-commerce: Offline कारोबार से आगे Online खुदरा बाजार, ई कामर्स आर्डर में...

Date:

E-commerce: Offline कारोबार से online लाइन खुदरा बाजार काफी आगे निकल गया है। ई-कामर्स आर्डर मामले में छोटे शहर बडे़ महानगरों से काफी आगे हैं। जानकारों की माने तो आठ साल में 325 डॉलर का online retail market होगा। टियर दो और तीन शहरों में तेजी से ई-कामर्स आर्डर का कारोबार तेजी से बढ़ रहा है।

अगले दशक में ई-कामर्स आर्डर बाजार, ऑफलाइन खुदरा कारोबार से 2.5 गुना आगे पहुंच जाएगा। ई-कॉमर्स ऑर्डर के मामले में टियर-दो और टियर-तीन शहर के बाजार महानगरों से आगे निकल गए हैं। छोटे और मझोले टियर-तीन और टियर-दो शहरों में ई-कॉमर्स की तेज वृद्धि से ऑनलाइन खुदरा बाजार का आकार 2030 तक करीब 5 गुना बढ़कर 325 अरब डॉलर पर पहुंचने की उम्मीद है। 2020 में इसका आकार 70 अरब डॉलर था।

डेलॉय इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार ऑनलाइन खुदरा की पहुंच असाधारण दर से बढ़ रही है। अगले दशक में यह ऑफलाइन खुदरा कारोबार से 2.5 गुना निकल गई है। कुल ई-कॉमर्स ऑर्डर मामले में टियर-दो और टियर-तीन शहर के बाजार महानगरों (टियर-1) से काफी आगे निकल गए हैं। 2022 में कुल ई-कॉमर्स ऑर्डर में 60 प्रतिशत से अधिक हिस्सा इन छोटे शहरों का था।

बढ़ रहा ई-कॉमर्स कारोबार

मजबूत लॉजिस्टिक ढांचे और सामान वापसी सुविधा से ई-कॉमर्स व्यापार तेजी से बढ़ा है। आज देश में 22 करोड़ लोग सामान की ऑनलाइन खरीदारी कर रहे हैं। ई-कॉमर्स क्षेत्र में गत पांच सालों के दौरान 23 अरब डॉलर का निवेश हुआ है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...