आज हम आपको बताएंगे सांस फूलने की समस्या किन कारणों की वजह से होती है और साथ ही सांस फूलने की समस्या को दूर करने के उपाय भी बताएंगे।
सांस फूलने की समस्या के कारण
सांस फूलने की समस्या का कारण मोटापा भी हो सकता है। सांस फूलने की समस्या से छुटकारा पाने के लिए वजन को नियंत्रण में रखना बहुत जरूरी है।
महिलाओं में सांस फूलने की समस्या पीरियड्स में अधिक रक्तस्राव की वजह से भी हो सकती है। पीरियड्स में अधिक रक्तस्राव होने की वजह से खून की कमी हो जाती है।
सांस फूलने की समस्या श्वास नली व श्वास नली की शाखाओं में सूजन की वजह से भी हो सकती है। सांस फूलने की समस्या से परेशान लोग दो से चार सीढ़ी चढ़ने में ही हांफने लगते हैं।
सांस फूलने की दिक्कत फेफड़ों से संबंधित समस्याओं की वजह से भी हो सकती है। जिन लोगों को फेफड़ों से संबंधित कोई समस्या है उन्हें सांस फूलने की दिक्कत हो सकती है।

सांस फूलने की समस्या को दूर करने के उपाय
रोजाना व्यायाम या योगाभ्यास करना स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। नियमित रूप से व्यायाम या योगाभ्यास करने से सांस फूलने की समस्या से छुटकारा मिल सकता है।
सांस फूलने की समस्या को दूर करने के लिए रोजाना सुबह की धूप लेनी चाहिए। सुबह की धूप स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होती है।
फल और सलाद स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। सांस फूलने की समस्या से छुटकारा पाने के लिए डाइट में फलों और सलाद को शामिल करें।

