घर की इस दिशा में भूलकर भी नहीं रखना चाहिए डस्टबिन

धर्मघर की इस दिशा में भूलकर भी नहीं रखना चाहिए डस्टबिन

Date:

वास्तु शास्त्र में घर से जुड़े कई नियम बताए गए हैं, जिन्हें आजमाकर व्यक्ति अपना भविष्य बेहतर बना सकता है। अगर कोई व्यक्ति आर्थिक समस्याओं से जूझ रहा है तो वास्तु शास्त्र में इससे जुड़े कुछ टिप्स बताए गए हैं। घर में मौजूद चीजों की दिशा सही करके आप ऐसी समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि अगर आप किसी वस्तु को गलत दिशा में रखते हैं तो इसका असर आपके जीवन पर दिखाई देता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर आप अपने घर में गलत दिशा में कूड़ादान रखते हैं तो मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं। साथ ही व्यक्ति को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है। आइए जानते हैं वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में कूड़ादान किस दिशा में रखना चाहिए।

इस दिशा में भूलकर भी कूड़ादान न रखें

वास्तु शास्त्र में कहा गया है कि घर के अंदर कभी भी उत्तर-पूर्व दिशा में कूड़ादान नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से घर के सदस्यों के मानसिक स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है। साथ ही घर के मुखिया को तनाव की स्तिथि का भी सामना करना पड़ सकता है।

इस दिशा में कूड़ादान रखने से बढ़ती आर्थिक समस्या

वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि अगर आप घर में कूड़ेदान को दक्षिण-पूर्व दिशा की ओर रखते हैं तो आपको धन संचय करने में परेशानी होगी। ऐसा करने से घर में जुड़ा हुआ पैसा धीरे-धीरे खत्म हो जाएगा और घर में कर्ज लेने जैसी स्तिथि आ जाएगी ।

पूर्व और उत्तर दिशा में कूड़ादान न रखें

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की पूर्व या उत्तर दिशा में कूड़ादान नहीं रखना चाहिए। इससे घर में रहने वाले लोगों में निराशा फैलने लगती है। इससे घर के सदस्यों के विकास में बाधा आती है। इसके साथ ही उत्तर दिशा में रखा कूड़ादान नौकरी और बेहतर करियर के अवसर भी कम कर सकता है।

इस दिशा में कूड़ादान रखें

वास्तु शास्त्र में घर के अंदर कूड़ेदान रखने की सही दिशा भी बताई गई है। वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि कूड़ेदान को हमेशा घर की दक्षिण-पश्चिम या उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर रखना चाहिए। दक्षिण-पश्चिम दिशा विसर्जन के लिए है इसलिए इस दिशा में कूड़ादान रखना अच्छा होता है। इसके साथ ही कूड़ेदान को उत्तर-पश्चिम दिशा में भी रखा जा सकता है।

इस दिशा में कूड़ादान रखना होता है शुभ

वास्तु शास्त्र के अनुसार कूड़ेदान कभी भी घर के बाहर नहीं होना चाहिए। बल्कि इसे हमेशा घर के अंदर ही रखना चाहिए। इसके अलावा वास्तु शास्त्र में कूड़ेदान के लिए दक्षिण-पश्चिम या उत्तर-पश्चिम दिशा को शुभ माना गया है। वास्तु शास्त्र के अनुसार कूड़ेदान को उत्तर-पश्चिम दिशा में रखने से कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ता है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

‘भाईजान’, ‘बादशाह’ ही नहीं अब ‘बाहुबली’ और ‘पेद्दी’ भी सबके दिलों पर राज करते हैं

रामचरण, जहान्वी कपूर स्टारर ‘पेद्दी’ रिलीज हो चुकी है।...