कोरोना नियम तोड़ने वालों को राहत, योगी सरकार सभी केस लेगी वापस

उत्तर प्रदेशकोरोना नियम तोड़ने वालों को राहत, योगी सरकार सभी केस लेगी वापस

Date:


कोरोना नियम तोड़ने वालों को राहत, योगी सरकार सभी केस लेगी वापस

लखनऊ: उत्तरप्रदेश की योगी सरकार ने लॉकडाउन दौरान नियम तोड़ने वालों को एक बड़ी राहत देते हुए मामलों को वापस लेने का फैसला लिया है। एक अनुमान के अनुसार उत्तर प्रदेश में लॉकडाउन के दौरान करीब ढ़ाई लाख से अधिक केस दर्ज किए गए थे । केस वापस लेने वाला यूपी पहला राज्य बन गया है|

ढाई लाख केस होंगे वापस
बता दें कि, कोरोना काल में लॉकडाउन के दौरान मामूली गलतियों के चलते आम लोगों के खिलाफ केस दर्ज किए गए थे। उत्तर प्रदेश सरकार के इस फैसले के बाद अब राज्य सरकार को करीब ढाई लाख केस वापस लेने होंगे। इस फैसले के आदेश उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने केस वापस लेने के आदेश संबंधित विभाग को दिए हैं।

योगी सरकार की तारीफ
उत्तर प्रदेश सरकार ने कोरोना को फैलने से रोकने में विशेष रणनीति तैयार कर उसे लागू करने में जिस ढ़ंग से योगी सरकार ने लड़ाई लड़ी उसकी काफी सराहना हुई है और यही कारण कि देश का सबसे बड़ा राज्य होने के बावजूद उत्तरप्रदेश में कोरोना कई राज्यों में फैला ही नहीं जिससे कोरोना के मामले बेहद कम सामने आए हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अयोध्या से सपा ने पवन पांडे को बनाया उम्मीदवार, अखिलेश यादव ने किया बड़ा ऐलान

उत्तर प्रदेश की हाई-प्रोफाइल अयोध्या विधानसभा सीट के लिए...

National Handloom Day: PM मोदी की खास अपील, स्थानीय हथकरघा पहनें और GRWM वीडियो करें शेयर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के मौके...