लाइफस्टाइल डेस्क। Durga Puja 2022 – दुर्गा पूजा के मौके पर भव्य पंडाल सजाए जाते हैं, ये त्यौहार बंगाल में काफी धूम धाम से मनाया जाता है। लेकिन ये परंपरा अब लगभग हर शहरों में हो गई है, अगर आपको भी दुर्गा पूजा के भव्य पंडाल में जाकर मां दुर्गा के दर्शन करने है तो दिल्ली के इन भव्य पंडाल में जा सकते है।
मेला ग्राउंड
मेला ग्राउंड के सीआर पार्क के भव्य पंडाल में जरूर जाएं, यहां की दुर्गा पूजा काफी मशहूर है। पूजा-आराधना के अलावा यहां बच्चों के बीच प्रतियोगिताएं और कार्यक्रम भी होते है। जिनका लोग खूब मजा लते है।
मिंटो रोड पंडाल
मिंटो रोड पंडाल बेहद भव्य लगता है, यहां भव्य प्रतिमा के साथ ही धुनुची नाच, पुष्पांजलि जैसे कार्यक्रम को देखने लोग इकट्ठे होते हैं। इसलिए एक बार आप भी यहां जरूर जाएं।
कश्मीरी गट
कश्मीरी गेट दिल्ली की सबसे पुरानी दुर्गा पूजा समिति है, यहां 1910 से पंडाल सजाए जा रहे हैं। दुर्गा प्रतिमा को सुनहरे रंग से शानदार तरीके से सजाया जाता है, आपको यहां एक बार जरूर जाना चाहिए।
चितरंजन पार्क
चितरंजन पार्क दिल्ली के पंडालों में मशहूर पंडालों में से एक है, यहां दुर्गा पूजा समिति 1976 में शुरू हुई थी। यहां की खासियत है थीम बेस्ड पूजा पंडाल, जो की बेहद शानदार लगता है।

