Site icon Buziness Bytes Hindi

Uttarakhand: दवा फैक्ट्री में जहरीली गैस रिसाव से श्रमिकों की हालात खराब, अस्पताल में कराया भर्ती

हरिद्वार। जिले के भगवानपुर क्षेत्र स्थित एक दवा फैक्ट्री में जहरीली गैस के रिसाव हो गया। जिसमें 10 से अधिक श्रमिकों की हालत खराब हो गई। हालात खराब होने के बाद सभी  श्रमिकों को कस्बे के निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। वहीं घटना की जानकारी के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और अस्पताल पहुंचकर श्रमिकों का हालचाल जाना। दो श्रमिकों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। आज गुरुवार को अचानक दवा फैक्ट्री में जहरीली गैस का रिसाव होने से एक के बाद एक करीब दस से अधिक श्रमिकों की तबीयत बिगड़नी शुरू हो गई। सभी श्रमिकों को आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया। उत्तराखंड में जहरीली गैस रिसाव की ये दूसरी घटना है। इससे पहले उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर के ट्रांजिट कैंप के आजाद नगर की घनी आबादी के बीच सुबह कबाड़ के गोदाम से जहरीली गैस का रिसाव होने से 50 से अधिक लोगों को सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ा था। जिसके बाद सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

Read also: Meerut Double Murder: पीएनबी बैंक मैनेजर की पत्नी और बेटे के हत्यारोपी के रिश्वतेदार ने खुद को गोली से उड़ाया

लोगों की बिगड़ती तबीयत की जानकारी होने ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मौके पर फोर्स के साथ पहुंचे एसडीएम, सीओ और सीएफओ आदि भी गैस के संपर्क में आने से बीमार हो गए। हालांकि जिला अस्पताल में उपचार के बाद सभी की हालत में तेजी से सुधार हो गया था। पुलिस ने गैस लीकेज मामले में कबाड़ी पर मुकदमा दर्ज किया है। वहीं भगवानपुर क्षेत्र की दवा फैक्ट्री में जहरीली गैस के रिसाव मामले में पुलिस जांच में जुटी हुई है।

Exit mobile version