Site icon Buziness Bytes Hindi

क्रिकेटर्स की नीलामी के लिए दुबई का कोका-कोला एरेना सजा, ऋषभ पंत भी आएंगे नज़र

Dubai's Coca-Cola Arena decorated for auction of cricketers, Rishabh Pant will also be seen

भारतीय क्रिकेट फैंस को जिस पल का इंतज़ार था वो पल बस आने ही वाला है, जी हाँ सबके चहेते ऋषभ पंत ने अपनी वापसी को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। पंत के मुताबिक बस कुछ महीनों में वो मैदान पर एक्शन में दिखाई देंगे लेकिन उससे पहले उन्हें आईपीएल के मिनी ऑक्शन में खिलाड़ियों पर बोली लगाते हुए देखा जा सकता है. आईपीएल का मिनी ऑक्शन आज दुबई में होना है और ऋषभ पंत अपनी फ्रैंचाइज़ी दिल्ली कैपिटल्स की टीम के साथ टेबल पर मौजूद रहेंगे। ऋषभ ने कहा कि ये उनके लिए अनोखा अनुभव होगा और वो इसको लेकर बहुत उत्सुक हैं.

खिलाडियों की नीलामी की पूरी तैयारियां हो चुकी हैं. दुबई के कोका-कोला एरेना में खिलाडियों का ऑक्शन होगा। आईपीएल के इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है जब ऑक्शन का आयोजन देश के बाहर हो रहा है पहली बार भारत से बाहर ऑक्शन का आयोजन हो रहा है। कुल 333 खिलाड़ियों ने अपने को रजिस्टर करवाया है जिसमें ज्यादा से ज्यादा 77 खिलाड़ियों की ही खरीद होगी बाकी 256 को निराशा हाथ लगेगी। 77 प्लेयर्स में से 30 विदेशी खिलाड़ियों के स्लॉट हैं, 7 स्लॉट भारतीय खिलाड़ियों के हैं।

नीलामी में सबसे बड़ा ब्रैकेट 2 करोड़ बेस प्राइस का होगा जिसमें 23 क्रिकेटर रखे गए हैं , 1.50 करोड़ के बेस प्राइस में 13 और 1 करोड़ के बेस प्राइस वाले 15 खिलाड़ी हैं। वहीँ 75 लाख के बेस प्राइस में 11 और 50 लाख के बेस प्राइस में 56 खिलाडियों को शामिल किया गया है। इस मिनी ऑक्शन में न्यूजीलैंड के रचिन रवींद्र और डैरिल मिचेल पर सबकी नज़रें रहेंगी जिन्होंने वर्ल्ड कप में अपने बल्ले से धमाल मचा दिया था, साउथ अफ्रीका के युवा खिलाड़ी जेराल्ड कोएट्जे पर भी फ्रैंचाइज़ी की नजरें होंगी। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस और शार्दुल ठाकुर पर भी बड़ी बोली लग सकती है, दोनों को कोलकाता नाईट राइडर्स ने रिलीज़ कर दिया है.

Exit mobile version