Site icon Buziness Bytes Hindi

DSP Murdered In Nooh : खनन माफियाओं ने गाड़ी चढ़ाकर की डीएसपी की हत्या,मौके पर निकल गई जान

नूंह। हरियाणा में खनन माफियाओं के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि उन्होंने एक डीएसपी पर ही अपनी गाड़ी चढ़ाकर उनकी जान ले ली। डीएसपी की मौके पर ही मौत हो गई। डीएसपी के ऊपर गाड़ी चढ़ाते देख अन्य पुलिस कर्मी मौके से फरार हो गए। घटना उस समय की है जब खनन की सूचना पर डीएसपी टीम के साथ कार्रवाई के लिए मौके पर पहुंचे। इस दौरान डीएसपी और उसकी टीम को आता देख खनन कर रहे एक डंपर चालक ने उन पर गाड़ी चढ़ा दी। जिससे मौके पर ही हरियाणा के डीएसपी सुरेंद्र सिंह की मौत हो गई। घटना गुरुग्राम से सटे नूंह जिले के तावडू थाना क्षेत्र के पचगांव गांव की है। अरावली की पहाड़ी पर गांव के कुछ खनन माफिया खनन के काम में जुटे थे। अवैध रूप से खनन की सूचना डीएसपी तावडू सुरेंद्र सिंह बिश्नोई को मिली।

Read also: Pakistan News: पाकिस्तान में नाव पलटने से 19 महिलाओं की सिंधु में डूबकर मौत,शादी समारोह से लौटने के दौरान हुआ हादसा

सूचना पर आज मंगलवार को 11 बजे डीएसपी अपनी टीम के साथ पहुंचे। पुलिस टीम को देखकर पहाड़ी के पास खड़े डंपर चालक और खनन में लगे लोग भागने लगे। वाहन रोकने के लिए डीएसपी आगे आए तो डंपर चालक ने उनके ऊपर गाड़ी चढ़ा दी। टायर के नीचे आने से डीएसपी की मौत हो गई। हादसे के बाद डंफर चालक मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर एसपी नूंह वरुण सिंगला घटनास्थल पर पहुंचे। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। डीएसपी मूल रूप से हिसार के थे। 
सुप्रीम कोर्ट ने अरावली की पहाड़ियों में खनन पर रोक लगा दी थी। इसके बावजूद खनन माफिया  हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। कानून को खुलेआम चुनौती देते हुए खनन का खेल जारी रहा। सूत्रों की माने तो खनन के इस खेल में सफेदपोश भी शामिल हैं। डीएसपी की हत्या के बाद ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं।

Exit mobile version