रसोई Bytes: इस रक्षाबंधन बनाएं ड्राई फ्रूट्स रोल, बन जाएगा त्यौहार खास!

रसोई Bytesरसोई Bytes: इस रक्षाबंधन बनाएं ड्राई फ्रूट्स रोल, बन जाएगा त्यौहार खास!

Date:

लाइफस्टाइल डेस्क। Dry Fruit Roll Recipe – इस रक्षाबंधन भाई का मुंह मीठा करने के लिए लड्डू नहीं बल्कि बनाएं ड्राई फ्रूट्स रोल। इसे आप आसानी से घर पर बना सकते है, ये फटाफट बनकर तैयार हो जाती है और स्वाद तो इसका आप भूल ही नहीं पाएंगे। चलिए फिर इस खास रेसिपी को जानते है। 

ड्राई फ्रूट्स रोल सामग्री –

100 ग्राम खजूर, एक चौथाई कप घिसा नारियल,  20-25 बादाम, 20-25 काजू, 20-25 पिस्ता, साथ में 1 बारीक कटी हुई किशमिश, 1 चम्मच देसी घी और  गार्निशिंग के लिए खसखस और पिस्ते बारीक कटे। 

Read also: रसोई Bytes: बनाएं मलाई एग करी, स्वाद होगा लाजवाब!

ड्राई फ्रूट्स रोल रेसिपी (Dry Fruit Roll Recipe) –

पहले  खजूर को काटकर इसके बीज अलग कर बारीक काट लें। फिर पैन को गर्म कर उसमे नारियल के बुरादे को हल्का सा भून लें और उसे प्लेट में निकालकर बादाम को रोस्ट करें। साथ में काजू और पिस्ता को भी भून लें। इन सारे ड्राई फ्रूट्स को अलग रख ले और बारीक काट लें। इसके अलावा, बादाम, काजू और पिस्ता को काटकर एक में मिला लें।

इसके बाद, कड़ाही में देसी घी गर्म कर खसखस को डालकर भूनें जब चटकने लगे तो खजूर को डाल दें। खजूर पककर नरम ना हो जाए तब तक भूनें साथ में किशमिश डाल दें और कटे हुए ड्राई फ्रूट्स को भी इसमे मिला दें। अच्छे से भुने और गैस बंद कर किसी प्लेट में निकाल लें। इसे पूरी प्लेट में फैला दें और हल्का सा ठंडा हो जाए तो इस मिश्रण को रोल कर लें। बस अब ऊपर से खसखस और कटे हुए पिस्ता को डाल दें। फिर बनाकर इसे फ्रिज में रखे और अच्छे से ठंडा हो जाए तो टुकड़े काटकर रख लें। लीजिए तैयार है ड्राई फ्रूट्स रोल।

 

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

‘भाईजान’, ‘बादशाह’ ही नहीं अब ‘बाहुबली’ और ‘पेद्दी’ भी सबके दिलों पर राज करते हैं

रामचरण, जहान्वी कपूर स्टारर ‘पेद्दी’ रिलीज हो चुकी है।...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...