Droupadi Murmu: झोपड़ी में पैदा होने वाली बच्ची बनेगी देश की राष्ट्रपति,ये जश्न मनाने का समय

मेरठ रीजनDroupadi Murmu: झोपड़ी में पैदा होने वाली बच्ची बनेगी देश की राष्ट्रपति,ये...

Date:

मेरठ। मेरठ के एक उद्यमी के आवास पर पहुंचे केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने आज राष्ट्रपति चुनाव और अग्निपथ योजना के बारे में खुलकर बात की। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि राष्ट्रपति चुनाव के लिए राजग की प्रत्याशी द्रोपदी मुर्मू एक प्रेरणादायक महिला शख्सियत हैं। उन्होंने कहा देश में द्रोपदी मुर्मू की उम्मीदवारी पर जश्न मनाने का समय है। उन्होंने कहा कि आज भारत में एक ऐसा राष्ट्रपति बनने जा रहा है जो कि किसी समय में झोपड़ी में पैदा हुई थी। आज उसी झोपड़ी में पैदा होने वाली बच्ची देश की राष्ट्रपति बनने जा रही हैं।उन्होंने बताया कि ये देश के आदिवासी समाज के लिए हर्ष की बात है। द्रोपदी मुर्मू आदिवासी समाज की एक सक्षम महिला हैं। द्रोपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार बनाया जाना एक ऐसा फैसला ​है। जिसका सभी को स्वागत करना चाहिए। द्रोपदी आदिवासी होते हुए भी आज जिस मुकाम पर हैं वो उनकी काबिलियत है। उनका सेवा का लंबा रिकॉर्ड है। वो अध्यापक रही,पार्षद बनी उसके बाद विधायक और मंत्री रही। आने वाला जुलाई का महीना देश के इतिहास के पन्ने में एक और अध्याय जोड़ेगा। जबकि एक झोपड़ी में पैदा होने वाली बच्ची भारत की राष्ट्रपति होंगी।

Read also: Akhilesh Yadav ने पूछा, कब बनेंगे 100 स्मार्ट सिटी, कब तक चलेगा झूठ का कारोबार?

केरल के राज्यपाल ने कहा कि भारतीय संस्कृति की पहचान हमारी आत्मा से है। इंसान के भीतर संभावनाएं अनंत हैं। द्रोपदी मुर्मू की उम्मीदवारी सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के नारे को सार्थक करता है। अग्निपथ योजना को लेकर आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि सभी को अपनी बात रखने का हक है। ये लोकतंत्र है। लेकिन लोकतंत्र में अपनी बात रखते हुए हिंसा और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान विश्वासघात है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...