Site icon Buziness Bytes Hindi

Drone Delivers Blood Samples: अब ड्रोन द्वारा की जाएगी ब्लड सेम्पलिंग


Drone Delivers Blood Samples: अब ड्रोन द्वारा की जाएगी ब्लड सेम्पलिंग

नोएडा। जिले के सेक्टर 63 स्थित एक स्काई एयर मोबिलिटी और एक लैब ने बीवीएलओएस ट्रायल्स की शुरूआत की है। फिलहाल ये 10 दिन का ट्रायल आज से शुरू हो रहा है। ट्रायल्स के पहले दिन सैम्पल कलेक्शन के लिए 6 ड्रोन फ्लाइट्स का संचालन किया गया।

स्काई एयर मोबिलिटी, ड्रोन डिलीवरी लॉजिस्टिक्स प्रदाता, जिसने हाल ही में एक प्रमुख डायग्नोस्टिक्स हेल्थकेयर कंपनी के साथ करार किया है। इसके अनुसारन नोएडा, ग्रेटर नोएडा मेरठ में ड्रोन से ब्लड सेम्पिल कलेक्ट(Drone Delivers Blood Samples) किया जायेगा। ट्रायल्स के पहले दिन ब्लड सैम्पल कलेक्शन के लिए 6 फ्लाइट्स का संचालन किया गया। इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य ड्रोन डिलीवरी सॉल्यूशंस का उपयोग करके देश के शहरी, अर्ध-शहरी और दूरदराज की जगहों को कवर करने के लिए क्लीनिकल सैम्पल कलेक्शन के लिए एक इंटीग्रेटेड और तेज सप्लाई चेन का सफल और प्रभावी प्रदर्शन करना है। ड्रोन द्वारा सैम्पल कलेक्शन के पहले दिन आयोजित फ्लाइट्स ने सड़क से 15 किलोमीटर का रास्ता एयर डिस्टेंस से सिर्फ 6.5 किलोमीटर में ही तय कर लिया। इससे समय की भी काफी अधिक बचत हुई।

https://hindi.buzinessbytes.com/wp-content/uploads/2022/03/Drone-Delivers-Blood-Samples-1.mp4

Read also: जम्मू-कश्मीर में अंतर्राष्ट्रीय सीमा के पास देखे गए ड्रोन पर बीएसएफ ने की फायरिंग

स्काई एयर मोबिलिटी के स्वप्निक जक्कमपुडी ने कहा कि “यह एक शानदार उपलब्धि वाला दिन है जो भारत में एक पूरे ड्रोन डिलीवरी इकोसिस्टम को गति दे रहा है। भारत ड्रोन डिलीवरी सेक्टर में नेतृत्व करने के लिए तैयार है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय से प्रगतिशील नीतियों और समर्थन के साथ विश्व स्तर पर ड्रोन डिलीवरी इंडस्ट्री में भारत काफी तेजी से आगे बढ़ने की क्षमता रखता है। इस परीक्षण से अर्ध-शहरी और दूरदराज के कोनों से देश भर में विभिन्न रेडक्लिफ लैब्स के लिए क्लीनिकल सैम्पल्स के साथ कई उड़ानें करेंगे। फिलहाल आम तौर पर शहरों में एक परीक्षण रिपोर्ट के लिए 24 से 72 घंटे तक इंतजार करना पड़ता है और यह ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में ये इंतजार और भी अधिक रहता है।

Read also: सऊदी हवाईअड्डे पर हाउती ने किया ड्रोन हमला, 16 घायल

https://hindi.buzinessbytes.com/wp-content/uploads/2022/03/Drone-Delivers-Blood-Samples-2.mp4

डायरेक्टर अंकित कुमार ने बताया कि ये एक ड्रोन एक बार मे क्लीनिक सैम्पल्स के 5 किलोग्राम तक के संयुक्त पेलोड को उठाने के लिए कई बीवीएलओएस उड़ान भर सकेगा। अगले 10 दिनों में, स्काई एयर देश के समान गलियारों में समान बीवीएलओएस ड्रोन डिलीवरी (Drone Delivers Blood Samples) परीक्षण करेगा और बाद में भारत में कई अर्ध-शहरी और दूरस्थ स्थानों में इन सर्विसेज का कमर्शियल रोल-आउट शुरू कर देगा। आने वाले समय मे इससे करीब 500 मिलियन भारतीयों तक पहुंचना आसान होगा। सैम्पल्स का एक बॉक्स टेस्टिंग लैब तक पहुंचने में सड़क मार्ग से इसे पहुंचाने वाला फ्लेबोटोमिस्ट के मुकाबले इस बॉक्स को ड्रोन से पहुंचाने में लगभग एक-तिहाई समय ही लगता है।

Exit mobile version