Site icon Buziness Bytes Hindi

Draupadi Murmu का राष्ट्रपति बनना तय,भाजपा मुख्यालय में जीत का जश्न

नई दिल्ली। देश को पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के रूप में मिलने जा रही है। इस समय संसद भवन में राष्ट्रपति पद के लिए डाले गए वोटों की गिनती का काम चल रहा रहा है। वहीं राष्ट्रपति पद के लिए हो रही मतगणना में द्रौपदी मुर्मू इस समय सबसे आगे चल रही हैं। उनके जीत की अब औपचारिक घोषणा ही बाकी रह गई है। द्रौपदी मुर्मू चुनाव जीतने के बहुत करीब पहुंच गई हैं। इसी के साथ नई दिल्ली में भाजपा मुख्यालय के बाहर बड़ी संख्या में भाजपा समर्थक लोग द्रौपदी मुर्मू की जीत का जश्न मना रहे हैंं द्रौपदी मुर्मू कुछ दी घंटे बाद भारी अंतर से जीत दर्ज करने जा रही है। द्रौपदी मुर्मू के जीत के साथ ही देश केा पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति मिल जाएगी। असम के सीएम हिमंत स्विा सरमा ने बताया कि यह भारत के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है। वहीं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि राष्ट्रपति पद के लिए द्रौपदी मुर्मू की उम्मीदवारी को राजनीतिक दलों से पार्टी लाइन से उठकर भारी समर्थन मिला। उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि उनका कार्यकाल बेहद सफल रहेगा। 
राज्यसभा महासचिव ने कहा कि शाम को 6:30 बजे तक कुल 1,886 वैध मतों का मूल्य 6,73,175 है, जिसमें से द्रौपदी मुर्मू को 1,349 वोट पड़े हैं। जिनका मूल्य 4,83,299 है। जबकि दूसरे उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को कुल 537 वोट मिले हैं। जिनकी कीमत 1,89,876 है। 

Read also: Shri Krishna Janmabhoomi Case: श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह मस्जिद की 22 और 25 जुलाई को होगी अग्रिम सुनवाई

दूसरे दौर में पहले 10 राज्यों के मतपत्रों की वर्णानुक्रम में गिनती हुई। कुल वैध वोटों 1138 और उनका कुल मूल्य 1,49,575 है। इसमें से द्रौपदी मुर्मू को 809 मत मिले। जिनकी कीमत 1,05,299 है। जबकि यशवंत सिन्हा को 329 मत प्राप्त हुए। जिनकी कीमत 44,276 रही। राज्यसभा महासचिव पीसी मोदी ने जानकारी दी।  एनडीए राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की जीत पूरी तरह से तय मानकर लोक कलाकार मदर टेरेसा क्रिसेंट रोड पर आदिवासी नृत्य कर रहे हैं। मतगणना में द्रौपदी मुर्मू विपक्षी उम्मीदवार यशवंत सिन्हा पर भारी बढ़त बनाए हैं।  वहीं दूसरी ओर द्रौपदी मुर्मू के गांव में उत्साह है। लोग तिरंगा लेकर जश्न मना रहे हैं। मतगणना में द्रौपदी मुर्मू को भारी बढ़त मिल रही है। जिसके बाद उनकी जीत तय मानी जा रही है। वहीं राष्ट्रपति चुनाव मतगणना का परिणाम आने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार की शाम दिल्ली के होटल अशोका में निवर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के सम्मान में विदाई रात्रिभोज की मेजबानी करेंगे।

Exit mobile version