बाजार: फार्मा कम्पनी डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज अपने निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी लेकर आई है क्योंकि यह अपने निवेशकों को बेहतरीन मुनाफा देगा। कंपनी बोर्ड ने वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए 30 रुपये प्रति शेयर के अंतिम लाभांश की सिफारिश की है। उसके तिमाही के नतीजे में मिले बेहतरीन फायदे के बाद कंपनी ने यह निर्णय लिया है।
डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज लिमिटेड की ओर से प्राप्त जानकारी के अनुसार 31 मार्च को खत्म तिमाही में उसका कर के बाद लाभ 76 फीसदी की गिरावट के साथ 87.5 करोड़ रुपये रहा है। कंपनी ने बताया कि सालभर पहले समान तिमाही में उसका कर के बाद लाभ 362.4 करोड़ रुपये रहा था।
राजस्व 15 फीसदी बढ़कर 5,436.8 करोड़ रुपये रहा है जो एक साल पहले समान अवधि में 4,728.4 करोड़ रुपये था। बीते पूरे वित्त वर्ष में कंपनी का कर के बाद लाभ 2,356.8 करोड़ रुपये और राजस्व 21,439 करोड़ रुपये रहा।
