सरयू नदी के किनारे मिले दर्जनों शव

उत्तराखंडसरयू नदी के किनारे मिले दर्जनों शव

Date:


सरयू नदी के किनारे मिले दर्जनों शव

पिथौरागढ़ के लोगों को सता रही गंगा जल प्रदूषित होने की आशंका
जिले में पीने के पानी का मुख्य स्रोत है सरयू नदी का जल

पिथौरागढ़। उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश सहित कुछ अन्य राज्यों में गंगा नदी में लाशें तैरती मिलने के बाद अब उत्तराखंड में सरयू नदी के किनारे दर्जनों शव मिलने से डर और दहशत का माहौल बन गया है। आशंका जताई जा रही है कि ये शव कोविड-19 पाॅजिटिव मरीजों के हैं। शव मिलने से पिथौरागढ़ के लोगों को डर है कि कहीं नदी का पानी दूषित न हो जाए। गौरतलब है कि सरयू नदी पिथौरागढ़ जिले में जल की आपूर्ति का प्रमुख स्रोत है।

कोरोना की दूसरी लहर में गंगा नदी मेें शव मिलने का सिलसिला जारी हुआ तो देश भर में हंगामा मच गया। आशंका जताई गयी कि कोरोना संक्रमितों के शवों को गंगा नदी मेें डाला गया जो बहते हुए आगे निकल गये। गंगा के जल के कोरोना वायरस से संक्रमित हो जाने की चर्चाएं भी चलने लगीं। हालांकि कई एजेंसियां गंगा नदी के जल में संक्रमण होने की जांच कर रही है।

अब उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में बुधवार को सरयू नदी के किनारे दर्जनों शव पाए जाने से हड़कंप मचा हुआ है। अन्य मामलों की तरह इन शवों को भी कोरोना संक्रमित मरीजों का माना जा रहा है। सरयू नदी के किनारे शव मिलने से गंगा जल प्रदूषित होेने की आशंकाओं से स्थानीय लोग भयभीत हैं। दरअसल पिथौरागढ़ में पीने के लिये पानी सरयू नदी से ही लिया जाता है। ऐसे में लोगों को आशंका है कि सरयू नदी में मिले शव कोरोना संक्रमितों के होने पर जल संक्रमित हो सकता है और पीने के पानी के माध्यम से स्थानीय लोगों के बीच फैल सकता है।

Read also: दुनिया के कोने कोने से ब्लैक फंगस की दवा ढूंढने के निर्देश

हालांकि यह शव कोरोना संक्रमितों के हैं भी या नहीं इसकी पुष्टि अभी नहीं हो सकी है। वहीं सरयू नदी के जल के प्रदूषित होने की जांच भी नहीं की जा रही है। ऐसे में लोगों की आशंकाओं में कितनी सच्चाई है यह कहा नहीं जा सकता। अब कारण जो भी हो मगर सरयू नदी में शव मिलने से चिंतित लोगों का भय कम नहीं हो रहा है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related