मानसून के मौसम के बाद बहुत सारे त्यौहार शुरू हो जाते हैं। इनमें से सावन का खास त्योहार है हरियाली तीज, जो शादीशुदा महिलाओं के बीच काफी लोकप्रिय है। इस तीज पर झूले डाले जाते हैं और महिलाएं नवविवाहित दुल्हन की तरह व्रत रखती हैं। यह व्रत वे महिलाएं भी करती हैं जिनकी शादी नहीं हुई है। शाम को घर में नए-नए पकवान बनाए जाते हैं और व्रत खोलने के बाद उनका आनंद लिया जाता है।
हम आपको ऐसी रेसिपीज के बारे में बताने जा रहे हैं, जो तीज पर जरूर बनाई जाती हैं। अगर आप इन्हें बनाना चाहते हैं तो इसकी रेसिपी यहां पा सकते हैं। खास बात ये है कि हमने इन रेसिपीज में कुछ ट्विस्ट भी दिए हैं.
तीज पर बनाएं खीरे के पकौड़े
मानसून और तीज पकोड़े बनाने के बेहतरीन अवसर हैं! आलू-प्याज छोड़िए, इस बार बनाएं लाजवाब खीरे के पकौड़े. इसके साथ ही आइए आपको बताते हैं मसालेदार चटनी की रेसिपी, जो खीरे की पकौड़ी का स्वाद बदल देगी.
सामग्री-
3-4 खीर
1.5 कप बेसन
1/4 कप दूध
1 बड़ा चम्मच चावल का आटा
1/4 छोटा चम्मच जीरा पाउडर
2 हरी मिर्च
नमक स्वाद अनुसार
1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1/4 छोटा चम्मच हींग
चटनी बनाने के लिए-
1 टमाटर
1 प्याज
1 चम्मच अदरक और लहसुन
1 हरी मिर्च
1 चम्मच चीनी
1 चम्मच सोया सॉस
3-4 पुदीने की पत्तियां
1 बड़ा चम्मच नींबू का रस
बनाने की विधि-
- सबसे पहले खीरे को धोकर छील लें और कद्दूकस कर लें. खीरे को अच्छे से निचोड़ कर एक प्लेट में निकाल कर रख लीजिए.
- इसमें चावल का आटा, चुटकीभर नमक और जीरा पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें. खीरे को एक बार फिर से निचोड़ लें और फिर इसकी गोलियां बनाकर रख लें।
- अब एक बाउल में बेसन, दूध, नमक, हींग, जीरा पाउडर, हल्दी और लाल मिर्च पाउडर डालकर गाढ़ा घोल बना लें.
- अब इसमें खीरे के गोले डालें और इन्हें बेसन के घोल में अच्छी तरह लपेट लें. – एक पैन गर्म करें और उसमें खीरे के इन बॉल्स को डालकर फ्राई करें.
- इस बीच, चटनी की सभी सामग्री को ब्लेंडर में डालकर अच्छी तरह ब्लेंड कर लें। इसमें नींबू का रस मिलाएं और पकौड़ी के साथ परोसें।
तीज पर बनाएं कसूरी मेथी मठरी
आप तीज पर एक बेसिक और लोकप्रिय उत्तर भारतीय नाश्ता भी बना सकते हैं. व्रत के बाद इसे खाने के लिए इसकी सामग्री में थोड़ा बदलाव करके देखें. स्वाद भी बढ़ जाएगा और चाय का मजा भी दोगुना हो जाएगा.
सामग्री-
2 कप राजगिरा आटा
1/2 कप गेहूं का आटा
3 बड़े चम्मच घी
आवश्यकतानुसार पानी
1 चम्मच अजवाइन
1 बड़ा चम्मच कसूरी मेथी
1/4 छोटा चम्मच जीरा पाउडर
चुटकी भर बेकिंग सोडा
नमक स्वाद अनुसार
तलने के लिए तेल
बनाने की विधि-
- सबसे पहले एक बर्तन में आटा डाल ले. इसके बाद इसमें सभी मसाले, कसूरी मेथी, नमक और बेकिंग सोडा डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिए.
- अब एक पैन में घी गर्म करें और फिर इसे आटे में मिला लें. – पूरे मिश्रण को हाथ से अच्छी तरह मसल लें. गरम घी में हाथ डालने से पहले आटे को चम्मच से मिला लीजिये.
- मिश्रण ब्रेडक्रम्ब्स जैसा दिखना चाहिए। – इसके बाद इसमें पानी डालकर इस तरह गूंथ लें कि आटा एक साथ आ जाए. इसे रोटी या पूड़ी के आटे की तरह न गूथें.
- आटे को गीले कपड़े से ढककर 10 मिनिट के लिये रख दीजिये. इसके बाद आटे की लोइयां बनाकर चपटा कर लीजिए. इसे गोल करने की जरूरत नहीं है. मठरी को आप कोई भी आकार दे सकते हैं.
- अब एक कड़ाई ले ले और उसमें तेल डालें. – आटे का एक छोटा टुकड़ा गिराएं और तेल की गर्मी जांच लें. – इसमें मठरी डालें और दोनों तरफ से गोल्डन ब्राउन होने तक पकाएं.
दाल की कचौड़ी
कचोरी खाने से भला कौन मना कर सकता है? यह एक मशहूर स्नैक है और हम आपको इसके कई प्रकार पहले ही बता चुके हैं. आइए आज सीखते हैं कि दाल कचौरी कैसे बनाई जाती है.
सामग्री-
1/2 कप मूंग दाल
आवश्यकतानुसार पानी
1 चम्मच घी
1 चम्मच जीरा
1 चम्मच सौंफ
एक चुटकी हींग
1/4 छोटा चम्मच हल्दी
1 चम्मच मिर्च
1 चम्मच धनिया पाउडर
1 चम्मच गरम मसाला
1 चम्मच अमचूर पाउडर
1 चम्मच अदरक पाउडर
नमक स्वाद अनुसार
1/4 कप बेसन
आटा गूंथने के लिये
2.5 कप मैदा
नमक
3 बड़े चम्मच घी
पानी (गूंधने के लिए)
बनाने की विधि-
- सबसे पहले मूंग दाल को 2-3 घंटे के लिए भिगो दें. – इसके बाद दाल को मिक्सर में डालकर पीस लें. इसे ज्यादा बारीक न पीसें.
- अब एक पैन में सौंफ, जीरा और हींग डालकर इन्हें अच्छे से भून लें. हल्दी पाउडर, मिर्च और धनिया पाउडर, गरम मसाला, अमचूर पाउडर, अदरक पाउडर और नमक डालें और अच्छी तरह मिलाएँ।
- अब इसमें बेसन डालकर भूनें. जब इसमें से खुशबू आने लगे तो इसमें मूंग दाल डालकर मिलाएं.
- इसके बाद आटे की सामग्री को एक बाउल में डालकर गूंथ लें और 10 मिनट के लिए ढककर रख दें.
10 मिनिट बाद आटे को फिर से 1 मिनिट के लिए मसल लीजिए और बेल लीजिए. – इसमें 1 चम्मच दाल का भरावन डालकर बंद कर दीजिए और पूरी की तरह बेल लीजिए. - एक पैन में तेल गर्म करें और एक-एक करके सारी कचौरियां तल लें.

